Country

राहुल गांधी को मनाने के लिए अनशन पर कांग्रेसी

लोकसभा चुनाव के बाद इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस नेताओं के इस्तीफों का दौर जारी है।इससे पहले पार्टी के करीब दो सौ कार्यकर्ता और नेता राहुल गांधी के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

राहुल गांधी को मनाने के लिए दिल्ली कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता आज से अनशन करेंगे। दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यालय पर चलने वाले अनशन के दौरान राहुल गांधी से इस्तीफा वापस लेने की मांग की जाएगी। लोकसभा चुनावों में हार के बाद की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पद से इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं वहीं, उन्हें मनाने की कवायद भी पूरी पार्टी की ओर से चल रही है।

हाल ही में राजेश लिलोठिया समेत कई कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर पार्टी को अपना इस्तीफा देने की पेशकश की थी। अब इस पर एक कदम आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनशन की घोषणा की है,लोकसभा चुनाव परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आने से देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता विचलित हैं। यह सभी कांग्रेसजनों के लिए अकल्पनीय और असहनीय है। सभी कार्यकर्ताओं का राहुल गांधी के नेतृत्व पर अटल विश्वास है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि वे अध्यक्ष के रूप में सभी के मार्गदर्शक बने रहें ।

कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कल राहुल गांधी से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के प्रति अपना समर्थन जताया। राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे को लेकर अड़े हुए हैं। चारों मुख्यमंत्रियों ने राहुल गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले को बदलने की गुहार लगाई। हालांकि राहुल अपने फैसले पर अटल नजर आ रहे हैं।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी राहुल गांधी के साथ बैठक के लिए दिल्ली में उनके आवास पर पहुंचे।

मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि बैठक अच्छी रही, हमने करीब दो घंटे तक बातचीत की। हमने उनतक पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को पहुंचाया। हमें उम्मीद है कि वह हमारी बात पर विचार करेंगे और सही फैसला लेंगे।

कांग्रेस की विभिन्न राज्य इकाइयों को मिलाकर अब तक 100 से अधिक पदाधिकारी अपना इस्तीफ़ा सौंप चुके हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम केवल राज्यसभा सांसद विवेक तनखा का है।जो पार्टी के क़ानूनी और मानवाधिकार सेल के चेयरमैन भी हैं।

विवेक तनखा ने ट्वीट कर सुझाव दिया कि सभी को पार्टी के पदों से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि राहुल गांधी को अपनी टीम चुनने के लिए पूरी छूट मिल सके। इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस्तीफ़ा देने की बात कही थी।

इनके अलावा इस्तीफ़ा देने वालों में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलौठिया और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमिटी की कार्यकारी अध्यक्ष पूनम प्रभाकर भी शामिल हैं।

इस बैठक से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी स्वीकार करेंगे। राहुल गांधी के अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा के बाद एक साथ इन चारों मुख्यमंत्रियों की यह पहली मुलाकात रही।

यह बैठक ऐसे समय पर हुई जब पार्टी में गांधी की भविष्य की भूमिका पर रहस्य बना हुआ है और विभिन्न स्तरों पर पद से त्यागपत्र देने वालों की झड़ी लगी हुई है। वहीं, राहुल गांधी को मनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे।
कांग्रेस कार्यसमिति की 25 मई को हुई बैठक में गांधी ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी कि गहलोत और कमलनाथ ने अपने बेटों को पार्टी से आगे रखा।

ऐसे में अब नए अध्यक्ष को लेकर भी साफ हो गया है. संसद सत्र के खत्म होते ही इस बाबत कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक भी बुलाई जाएगी. सूत्रों के मुताबिक सुशील कुमार शिंदे और मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम अगले कांग्रेस अध्यक्ष की रेस  में सबसे आगे चल रहा है। जिसमें शिंदे के नाम पर सहमति बनती दिख रही है।  ऐसा हुआ तो करीब दो दशक बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता कांग्रेस अध्यक्ष बनेगा।

शिंदे महाराष्ट्र से आते हैं जहां कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में शिंदे की दावेदारी ज्यादा प्रबल दिख रही है,हालांकि इन दो नेताओं के अलावा भी कुछ अन्य नामों पर विचार किया जा रहा है।  सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी निजी काम से विदेश में हैं. उनके भारत लौटने के कार्यक्रम के अनुसार सीडब्ल्यूसी की तारीख का ऐलान हो सकता है जिसमें नए कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD