Country

महिलाओं को मुफ्त दिया जायेगा गैस सिलेंडर

 

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। भाजपा महिला वोट बैंक को साधने के लिए रसोई गैस सिलेंडर की कीमत कम करने और उज्ज्वला योजना के तहत वर्ष में दो मुफ्त सिलेंडर देने को लेकर जनता के सामने वोट के लिए निवेदन करने जा रही है। पार्टी ने दलितों और महिलाओं के बीच आगामी कार्यक्रमों में इसे बड़े तैयारी के साथ पहुंचाने की योजना बनाई है।

 

मोदी सरकार ने अगस्त में रसोई गैस सिलेंडर 200 रुपये सस्ता किया था। वहीं उज्ज्वला योजना के सिलेंडर की कीमत को 400 रुपये तक कम किया है। उसके बाद 4 अक्टूबर को मोदी कैबिनेट की बैठक में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 100 रुपये और कम किए जाने की बात कही गई है। इस तरह उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को सिलेंडर अब मात्र 603 रुपये में उपलब्ध किया जायेगा।

वहीं योगी सरकार प्रदेश में उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थियों को दो सिलेंडर मुफ्त देने की योजना पर अमल करने जा रही है। पहला मुफ्त सिलेंडर इस दिवाली से पहले देने की योजना बनाई है। प्रदेश में योजना के करीब 1.75 करोड़ लाभार्थी हैं। अगले वर्ष से होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त दिया जायेगा।

पार्टी की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को साधने के लिए सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इन सम्मेलनों में इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया जाएगा। पार्टी के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सभी जिलाध्यक्षों को इस मुद्दे को प्रमुखता से जनता के बीच रखने को कहा है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD