world

हांगकांग में जारी प्रदर्शन, “आजादी के लिए लड़ो” के लगे नारे

पिछले तीन महीनों से हांगकांग में जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच पिछले सप्ताह के अंत में सबसे अधिक हिंसक झड़पें हुई थीं। जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शनों पर रोक लगाते हुए लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी। चेतावनी के बाजवूद बड़ी संख्या में लोग काले रंग की टी शर्ट पहनकर सड़कों पर उतरे और यातायात को बाधित कर दिया गया। हांगकांग में लोकतंत्र के  हजारों समर्थकों द्वारा पुलिस के  प्रतिबंध के बावजूद 31 सितम्बर ,शनिवार को रैली निकाली। इस रैली में प्रदर्शनकारियों द्वारा ‘रिक्लेम हॉन्ग कॉन्ग’ और ‘रिवॉल्यूशन ऑफ आवर टाइम्स’ के नारे लगाये गए। पुलिस ने चीन सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले संपर्क कार्यालय के आसपास नए सिरे से घेरेबंदी की थी। संभावित झड़पों की आशंका के मद्देनजर पानी की बौछार करने वाले वाहन भी तैनात किए गए थे। प्रसाशन की कड़ी चेतावनी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग काले रंग की टी शर्ट पहनकर  सड़कों से मार्च करते हुए सिटी सेंटर के खेल मैदान में एकत्र हुए और विरोध दर्ज कराया।
इससे पहले हॉन्ग कॉन्ग में कम से कम पांच प्रमुख लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को 30 अगस्त ,शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था ताकि रैली को विफल किया जा सके। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया था जब पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एक नागरिक अधिकार समूह को शनिवार को होने वाली जन रैली करने की अनुमति नहीं दी थी।  पुलिस ने लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं जोशुआ वांग और एगनेस चाउ को और कुछ अन्य लोगों को गैरकानूनी रूप से एकत्र होने के लिए और उकसाने और  समेत कई आरोपों में गिरफ्तार कर लिया था। प्रदर्शनों के सिलसिले में जून से अब तक करीब 900 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। स्थिरता और समृद्धि के लिए पहचान बनाने वाले हांगकांग की छवि को हिंसा के कारण क्षति पहुंची है। अब धीरे -धीरे हांगकांग के इस प्रदर्शन ने अब बेहद हिंसात्मक रूप ले लिया है जो चीन के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर रह गया है।  

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD