कोरोना काल फिल्मी कलाकारों के लिए मृत्युकाल बनता जा रहा है। लॉकडाउन में जहां लोग बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं इससे मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है। कुछ समय पहले टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने पैसे की तंगी के चलते खुदकुशी कर ली थी। फिल्म इंडस्ट्री इस शोक से उबरी भी नहीं थी कि एक और अभिनेत्री ने आत्महत्या कर ली। कई कार्यक्रमों में काम कर चुकीं अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
इसके बाद अब एक और युवती की मौत की खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि उसने आत्महत्या की थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नही है कि उसने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई है। मृतक का नाम दिशा सालियान है। दिशा अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत की चेयरमैन थी। इससे पहले वह अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के लिए भी मैनेजिंग का काम कर चुकी है।
देखा जाए तो बॉलीवुड के लिए ये साल अच्छा नहीं बीत रहा है और कोरोना के बाद लोग डिप्रेशन में आ चुके हैं। टीवी इंडस्ट्री से आ रही सुसाइड की खबरों से लोग अभी भी सदमे में हैं और अब फिल्मीबीट का एक और दुखद समाचार सामने आया है।

बताया जा रहा है कि दिशा सालियान अपने 14 माले की बिल्डिंग से कूद गईं और उन्होंने आत्महत्या कर ली। दिशा जनकलायन नगर, मालवानी में अपने मंगेतर के साथ रहती थीं। हालांकि, मायावी नगरी मुंबई में यह भी चर्चा है कि दिशा को किसी ने उप्पर से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस इस मामले को सुसाईड की तरह ले रही है। लेकिन फिलहाल सुसाइड की पुष्टि नहीं की गई है। दिशा के माता पिता का स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिया गया है और उनके बॉयफ्रेंड का बयान जल्दी ही लिया जाएगा।
दिशा सालियान मुंबई के कई टैलेंट मैनेजमेंट फर्म के साथ काम करती थीं। वो सुशांत सिंह राजपूत का काम संभाल रही थीं और रिपोर्ट्स की मानें तो आजकल रिया चक्रवर्ती को रिपोर्ट करती थीं।
दिशा सालियान कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट और इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के लिए काम करती थीं। इससे पहले वो क्वान, मीडिया विंटेज और टाइम्स ग्रुप के साथ काम कर चुकी थीं।

