entertainment

डंकी मूवी रिव्यु

 

साल 2023 फ़िल्मी दुनिया के किंग खान के लिए बेहद शानदार रहा। गुजरे साल 25 जनवरी को यशराज फिल्म्स की धमाकेदार फिल्म ‘पठान’ ने सिनेमा घरों में अपनी छाप छोड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद ‘जवान’ और अब ‘डंकी’ ने भी करोड़ों की फिल्म ओपनिंग के साथ तमाम शाहरुख़ खान के द्वारा बनाये गए रिकार्ड्स को भी तोड़ कर रख दिया। डंकी मूवी लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस मूवी ने रिलीज़ से पहले ही करोड़ों टिकट बेचकर नए रिकार्ड्स बनाये हैं।

 

सोशल मीडिया यूजर ने डंकी के साथ एक आउटस्टैंडिंग देशभक्ति फिल्म देने के लिए शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की सराहना की है। उन्होंने यह भी कहा कि विक्की कौशल अपनी परफॉर्मेंस से आपको इमोशनल कर देंगे। डंकी में तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं।

न्यूजीलैंड से आया फर्स्ट रिव्यू

नूजीलैंड से फिल्म के पहले हाफ का रिव्यू शेयर करते हुए दर्शक ने लिखा, “पहला हाफ पूरा हो गया। डंकी एक भावनात्मक रोलर कोस्टर है। आप एक ही समय में हंसते और रोते हैं, विक्की कौशल को याद किया जाएगा और हां ‘हार्डी नमूना नहीं हैं’ – वह किंग खान हैं। घर की याद आ रही है।’ शाहरुख खान की ‘डंकी’ फाइनली गुरुवार, 21 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज हो गई है और दुनिया भर के फैंस इस फिल्म की सराहना कर रहे हैं। पहले शो में से एक न्यूजीलैंड में हुआ और देश के एक दर्शक सदस्य ने अपना रिव्यू एक्स हैंडल पर भी शेयर किया है। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए राजकुमार हिरानी को धन्यवाद दिया और सभी से फिल्म देखने की अपील भी की।

इस फिल्म को देखने वाले एक और फैन ने भी अपना रिव्यू शेयर किया है। यूजर ने कहा, राजकुमार हिरानी ने इसे फिर से किया है। स्क्रिप्ट बेहतरीन है, अभिनय लाजवाब है और फिल्म हमेशा हिंदी सिनेमा के रत्नों में शुमार रहेगी। निर्देशन की दृष्टि से मुझे नहीं लगता कि राज कुमार हिरानी से बेहतर कोई कर सकता।

डंकी को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

बता दें कि डंकी को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया। इसका रन टाइम 2 घंटे 41 मिनट है। फिल्म दोस्तों के एक ग्रुप की इमोशनल जर्नी को दिखाती है जो विदेश जाना चाहते हैं। राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित यह फिल्म JIO स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स के बीच सहयोग से बनाई गई है।

 

You may also like

MERA DDDD DDD DD