entertainment

ऑस्कर के लिए नामित ‘2018 एवरीवन इज ए हीरो’

मलयालम फिल्म ‘2018 एवरीवन इज ए हीरो’ को भारत की तरफ से ऑस्कर 2024 के लिए भेजा गया है। इसकी घोषणा फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की है। इसके साथ ही पहली बार मलयालम मूवी को ऑस्कर में एंट्री भी मिल गई है

 

दुनिया के फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा पुरस्कार ऑस्कर अवार्ड होता है। 96वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर अवार्ड 2024 के लिए भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री में मलयाली फिल्म ने बाजी मार ली है। फिल्म ‘2018 एवरीवन इज ए हीरो’ को भारत की तरफ से ऑस्कर 2024 के लिए नामित किया गया है। इसकी घोषणा फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की है। फिल्म ‘2018 एवरीवन इज ए हीरो’ को सेलेक्ट करने से पहले केरल स्टोरी, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे, बालागम (तेलुगु), वालवी (मराठी), बाप्ल्योक (मराठी) और 16 अगस्त, 1947 (तमिल) सहित 22 फिल्मों पर विचार किया गया था। लेकिन फिल्म ‘एवरीवन इज ए हीरो’ ने बाजी मारी है। यह फिल्म साल 2018 में केरल में आई बाढ़ की रूह कंपा देने वाली कहानी पर आधारित है। फिल्म मे प्राकृतिक आपदा पर इंसानी जीत को दिखाया गया है।

गौरतलब है कि 2023 में रिलीज फिल्मों के लिए 96वां ऑस्कर 10 मार्च 2024 को लॉस एंजेलिस में आयोजित किया जाएगा। ‘2018 एवरीवन इज ए हीरो’ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड के लिए कम्पीटिशन करेगी। अभी तक फिल्म ‘लगान’ के बाद से किसी भी भारतीय फिल्म को ऑस्कर में बेस्ट अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए नॉमिनेट नहीं किया गया है। इससे पहले अभी तक केवल दो अन्य फिल्में अंतिम पांच में जगह बना पाई हैं नरगिस स्टारर मदर इंडिया, और मीरा नायर की सलाम बॉम्बे!

सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म

साल 2018 में केरल में भयानक बाढ़ आई थी। इस बाढ़ में लगभग 483 लोगों की जान चली गई थी। केरल में आई इस बाढ़ को पिछले एक सदी की सबसे भयानक बाढ़ बताया गया। इसी बाढ़ पर फिल्म निर्देशक जूड एंथनी जोसेफ ने 2018 में ‘एवरीवन इज ए हीरो’ फिल्म बनाई। इस फिल्म में टोविनो थॉमस, कुंचाको बोबन, आसिफ अली, विनीत श्रीनिवासन, नारायण और लाल ने अहम किरदार निभाया है। यह फिल्म 5 मई 2023 को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही। यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म भी है। फिल्म में बाढ़ के सामने इंसानियत की जीत को बहुत ही बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD