नब्बे के दशक में बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में गिनी जाती थी। खबर आ रही है कि उनके जीवन पर एक फिल्म बनने जा रही है। फिल्म बिलाल सिद्दीकी की पुस्तक ‘द स्टारडस्ट अफेयर’ पर आधारित होगी।
खबरों के मुताबिक, ‘दबंग 3’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ के निर्माता निखिल द्विवेदी ने इस किताब के राइट्स खरीदी है। दरअसल, यह किताब ममता कुलकर्णी के जीवन में आए उतार-चढ़ाव पर आधारित है। जैसा कि मालूम है बॉलीवुड स्टार से लेकर कथित अंडरवर्ल्ड डॉन से अपने रिश्तों को लेकर ममता कुलकर्णी हमेशा सुर्खियों में रही।
https://www.instagram.com/p/BT4MaKFDE3w/?utm_source=ig_embed
फिल्म को लेकर बताया जा रहा है कि इसकी स्क्रिप्ट पर काम जल्द ही शुरू होने वाला है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए फिल्म की टीम जल्द ही लीडिंग रोल का चुनाव करने वाली है। अपने सिने करियर के दौरान ममता कुलकर्णी ने करण-अर्जुन’, ‘बाजी’, ‘चाइना गेट’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।
उल्लेखनीय है कि एक कोर्ट ने ममता कुलकर्णी और उनके पति विकी गोस्वामी को कुछ साल पहले 2 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स तस्करी के मामले में अपराधी घोषित किया था। हालांकि, ममता ने अपने स्टेटमेंट में कहा था कि वह किसी भी गैर-कानूनी काम में संलिप्त नहीं हैं बल्कि अमेरिका की ड्रग इंफोर्समेंट एजेंसी और ठाणे पुलिस ने उन्हें फंसाया है।

