entertainment

फिल्मेकर आर. बाल्की ने नेपोटिज्म पर कहा, कभी महिंद्रा, अंबानी, बजाज के बारे में भी सोचो

फिल्मेकर आर. बाल्की ने नेपोटिज्म पर बोले, कभी महिंद्रा, अंबानी, बजाज के बारे में भी सोचो

दिंवगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मौजूद नेपोटिज्म पर लगातार सवाल उठ रहे है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्टार के बच्चों को लोग ट्रोल कर रहे हैं। इससे तंग आकर कुछ स्टार किड्स ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट तक बंद कर दिया है। और कुछ ने अपने कोमेंट सेक्शन में प्राईवेसी लगा दी है।

नेपोटिज्म पर अब फिल्मेकर आर. बाल्की ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है। उन्होंने नेपोटिज्म के मुद्दें पर बात करते हुए कहा कि नेपोटिज्म हर जगह है, इसमें कोई दो राय नहीं है। महिंद्रा, अंबानी, बजाज के बारे में सोचें। उनके पिता ने व्यवसायों बच्चों को हैंडओवर किया। क्या इनके बारे में कोई कहता है।

फिल्मेकर ने आगे कहा कि समाज के हर हिस्से में यही होता है, यहां तक कि एक ड्राइवर या एक सब्जी बेचने वाला अपने बच्चों के लिए कारोबार करता है। तो यह एक मूर्खतापूर्ण तर्क है। याद रखें कि हम एक स्वतंत्र समाज में रहते है। भाई-भतीजावाद को प्रतिभा के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि जो टैलेंटेड नहीं, उसे दर्शक स्वीकार नहीं करेंगे। मैं कहता हूं कि मुझे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से बेहतर एक्टर ढूंढकर दिखाओ, इसके बाद हम बहस करेंगे।

उन्होंने कहा कि कई बार लोग इन वियों पर केवल अपना मनोरंजन करने के लिए चर्चा करते है। यह एक असली बहस नही है। बाल्की को लगता है कि हर कोई असली समस्या के बारे में बात नहीं कर रहा है। कुछ खास एक्टर्स के चिंतित होने पर भाई भतीजावाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना बाल्की के अनुसार गलत है।

You may also like