जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने का 5 अगस्त को एक साल पूरा होने वाला है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर में इन एक सालों में क्या हुआ, कितना विकास हुआ इसकी जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करने के लिए मीडिया का दल जम्मू-कश्मीर जाएगा।
अगले दो हफ्तों के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले मीडिया दलों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पांच वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से बुधवार को जारी एक आदेश में कहा गया है, “जम्मू कश्मीर में अगले दो सप्ताह में मीडिया दलों के प्रस्तावित दौरे के समन्वय के लिए नोडल अधिकारी और संयुक्त नोडल अधिकारी के तौर पर निम्नलिखित अधिकारियों को नियुक्त किया जाता है।’’ प्रधान सचिव रोहित कंसल को कश्मीर और धीरज गुप्ता को जम्मू क्षेत्र का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को एक आदेश जारी की गई है जिसमें अगले दो सप्ताह में मीडिया दलों के प्रस्तावित दौरे के समन्वय के लिए नोडल अधिकारी और संयुक्त नोडल अधिकारी के तौर पर अधिकारियों को नियुक्त किया है। जिसमें प्रधान सचिव रोहित कंसल को कश्मीर और धीरज गुप्ता को जम्मू क्षेत्र का नोडल अधिकारी तैनात किया गया है।
बता दें कि पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को संघ शासित प्रदेश में बदले जाने के एक साल होने की खुशी में 5 अगस्त को तिरंगा फहराया जाएगा साथ ही लोगों से घर-घर दीप जलाने की अपील भी की गई है।