•        प्रियंका यादव

 

बीते वर्ष 2022 में जहां देश ने बहुत कुछ पाया है तो बहुत कुछ खोया भी है। कला, साहित्य, राजनीति, व्यापार सहित खेल जगत से कई दिग्गजों ने दुनिया को अलविदा कहा है। ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर, भारतीय व्यवसायी राहुल बजाज, एलिजाबेथ द्वितीय और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया जो अब स्मृतियों में हैं

पंडित बिरजू महाराज : ‘कथक सम्राट’ के नाम से मशहूर पंडित बिरजू महाराज ने भारतीय नृत्यकला को पूरी दुनिया में पहचान दिलाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। गायन और नृत्य को अद्वैत दर्शन मानने वाले बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1937 को लखनऊ के नृत्य घराने में हुआ था। चाचा लच्छू महाराज से नृत्य की शिक्षा लेने वाले बिरजू महाराज को भारत सरकार ने साल 1983 में ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया था। इसके अलावा बिरजू महाराज को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, कालिदास सम्मान के साथ-साथ बीएचयू से मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली थी। 17 जनवरी, 2022 को 83 साल की उम्र में बिरजू महाराज का निधन दिल्ली में हुआ था।

लता मंगेशकर : ‘स्वर कोकिला’ के नाम से मशहूर भारत रत्न लता मंगेशकर का इसी साल 6 फरवरी को निधन हुआ। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उन्होंने 13 साल की उम्र में 1942 में अपने करियर की शुरुआत की और कई भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए।

राहुल बजाज : देश की जानी-मानी स्कूटर की कंपनी बजाज ग्रुप के चेयरमैन राहुल बजाज ने 12 फरवरी को आखिरी सांस ली। राहुल बजाज राज्यसभा के सदस्य भी थे। 1965 में राहुल बजाज ने बजाज ग्रुप की कमान संभाली थी और 2001 में भारत सरकार ने उन्हें ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया था।

 

 

बप्पी लहरी : ‘बप्पी दा’ ने न केवल बॉलीवुड में बल्कि बंगाली, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी कई चार्टबस्टर्स किए थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट गानें दिए। 15 फरवरी, 2022 को 69 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

शेन वॉर्न : ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न का परिचय देने की आवश्यकता नहीं है। वह वर्ल्ड क्रिकेट में जाना-माना नाम है। काफी कम उम्र में 4 मार्च 2022 वॉर्न का निधन हो गया।

पंडित शिव कुमार शर्मा : विश्व प्रसिद्ध संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का मुंबई में कार्डियक अरेस्ट के कारण 10 मई को निधन हो गया। पंडित शिव कुमार शर्मा का हिंदी सिनेमा जगत में अहम योगदान रहा है। बॉलीवुड में ‘शिव-हरि’ नाम से मशहूर शिव कुमार शर्मा और हरि प्रसाद चौरसिया की जोड़ी ने कई सुपरहिट गानों में संगीत दिया था। इसमें से सबसे प्रसिद्ध गाना फिल्म ‘चांदनी’ का ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां’ रहा, जो दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी पर फिल्माया गया था।

शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान : संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान का 13 मई 2022 को 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। शेख खलीफा बिन जायद के सम्मान में भारत में 14 मई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था।

सिद्धू मूसेवाला : सिंगर, एक्टर, रैपर और पॉलिटिशियन रहे सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी हत्या का आरोप लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ पर लगा है।

केके : कृष्णकुमार कुन्नत, एक फेमस भारतीय प्ले बैक सिंगर थे। उनके गाए हुए गानें आज भी लाखों लोग सुनते हैं। 31 मई, 2022 को दक्षिण कोलकाता के नजरुल मंच सभागार में एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

गोपी चंद नारंग : साहित्य जगत की बात करें तो साल 2022 में साहित्य प्रेमियों ने भी कई साहित्यकार खोए हैं। इन साहित्यकारों में सबसे पहले हिंदी-उर्दू के मशहूर साहित्यकार गोपी चंद नारंग ने 15 जून को दुनिया से विदा ली।
वरिंदर सिंह : पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और 1970 के दशक के सर्वश्रेष्ठ राइट-हाफ खिलाड़ियों में से एक वरिंदर सिंह का निधन 28 जून को जलंधर में हुआ था। यह 1973 के विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली टीम और 1975 की विश्व कप विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे।

शिंजो आबे : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भाषण के दौरान गोली मारकर 8 जुलाई को हत्या कर दी गई। हत्यारे ने शिंजो आबे को दो गोलियां मारी थीं। भारत के साथ उनके कार्यकाल में द्विपक्षीय संबंधों ने नए आयाम छुए हैं।

नरेंद्र थापा : पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी नरेंद्र थापा का निधन 5 अगस्त 2022 को हुआ। नरेंद्र थापा देश के सभी प्रोफेशनल क्लब में अपनी प्रतिभा का लोहा बना चुके थे। वह ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब, मोहन बगान फुटबॉल क्लब, मोहम्मडन स्पोटिंग फुटबॉल क्लब एवं जेसीटी फगवाड़ा फुटबॉल क्लब में खेल चुके थे।

राकेश झुनझुनवाला : भारत में वारेन बफेट के नाम से मशहूर और शेयर मार्केट के बिगबुल राकेश झुनझुनवाला का निधन 14 अगस्त को 62 साल की उम्र में हुआ। दिग्गज कारोबारी झुनझुनवाला के निधन की पुष्टि ब्रीच कैंडी अस्पताल ने की थी।

बदरू बनर्जी : फुटबॉल खिलाड़ी बदरू बनर्जी का 20 अगस्त को निधन हो गया जो भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान थे। भारतीय फुटबॉल टीम ने अब तक 3 ओलंपिक में भाग लिया है और बनर्जी के नेतृत्व वाली 1956 की टीम ने इन खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया तब भारतीय टीम ब्रॉन्ज मेडल के प्लेऑफ में बुल्गारिया से 0-3 से हराकर चौथे स्थान पर रही। इस युग को भारतीय फुटबॉल का ‘स्वर्ण युग’ माना जाता है।
साइरस मिस्त्री : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 सितंबर को निधन हो गया। गुजरात से लौटते समय महाराष्ट्र से सटे पालघर में उनकी मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकरा गई थी और इस हादसे में उनकी जान चली गई थी। साइरस मिस्त्री टाटा संस के छठे और सबसे युवा चेयरमैन थे।

एलिजाबेथ द्वितीय : क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का निधन 8 सितंबर 2022 को 96 वर्ष की आयु में हुआ। ब्रिटेन की महारानी के पद पर उनकी ताजपोशी वर्ष 1952 में हुई थी। वह 70 साल तक इस पद पर बनी रहीं।

 

राजू श्रीवास्तव : राजू श्रीवास्तव वह नाम था जिसे सुनकर ही हंसी ठीठोली याद आ जाती थी। देश के कॉमेडी किंग माने जाने वाले राजू श्रीवास्तव ने दुनिया को 21 सितंबर 2020 को अलविदा कहा। मौत से पहले उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों को खूब हंसाया था।

शेखर जोशी : हिंदी साहित्य के सुप्रसिद्ध कहानीकार शेखर जोशी पिछले साल 4 अक्टूबर को साहित्य -प्रेमियों को कई कहानियां भेट कर दुनिया को अलविदा कह गए। शेखर जोशी ने कहानियों, कविताओं व अन्य रचनाओं के जरिए लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाया है।

अरुण बाली : अरुण बाली का नाम भला कौन नहीं जानता है। टीवी शो में अपना साम्राज्य आजमाने के साथ बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किए। 1991 के ऐतिहासिक नाटक चाणक्य में राजा पोरस, दूरदर्शन के सोप ओपेरा स्वाभिमान में कुंवर सिंह और 2000 के दशक में कुमकुम में हर्षवर्धन वाधवा जैसी कई भूमिकाएं निभाईं और कई पुरस्कार भी जीते। इस साल 7 अक्टूबर 2022 को 79 वर्ष की उम्र में हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया।

मुलायम सिंह यादव : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव लंबे समय से बीमारी चल रहे थे। 10 अक्टूबर 2022 को उनका 82 साल की उम्र में निधन हो गया। देश के रक्षा मंत्री रहने के साथ मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। खुद को राम मनोहर लोहिया का शिष्य कहने वाले मुलायम सिंह यादव सपा कार्यकार्ताओं के बीच ‘नेता जी’ के नाम से लोकप्रिय थे। इसके अलावा लोग उन्हें ‘धरती पुत्र’ कहकर भी संबोधित करते थे। लगभग 5 दशकों के लंबे राजनीतिक जीवन में 8 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद रहे। मुलायम सिंह 90 के दशक में प्रधानमंत्री का पद पाते-पाते रह गए थे।

एलन थॉमसन : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज एलन थॉमसन का निधन 31 अक्टूबर 2022 को 76 साल की उम्र में हो गया। थॉमसन ने वनडे क्रिकेट इतिहास की पहली विकेट अपने नाम किया था। एलन थॉमसन अपने अजीब तरह के बॉलिंग एक्शन के लिए मशहूर थे।

मैनेजर पांडेय : हिंदी साहित्य के मशूहर आलोचक, प्रोफेसर मैनेजर पांडेय का 6 नवंबर को निधन हुआ। वे जेएनयू से लम्बे समय तक जुड़े रहे थे। वे हिंदी में मार्क्सवादी आलोचना के प्रमुख हस्ताक्षरों में से एक थे। उनकी आलोचनात्मक लेखन ही उनकी पहचान थी।

केनेथ पॉवेल : भारतीय खिलाड़ी ओलंपियन धावक केनेथ पॉवेल का 12 दिसंबर 2022 को निधन हो गया। केनेथ पॉवेल, वर्ष 1970 एशियाई खेलों की 4 गुणा 100 मीटर रिले में कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य थे और अर्जुन पुरस्कार विजेता थे। इस खिलाडी ने नेशनल ओपन चैंपियनशिप और नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में स्प्रिंट स्पर्धाओर्ं में 19 खिताब जीते थे।

You may also like

MERA DDDD DDD DD