Country

दुनिया के इन देशों से आने वाले यात्रियों का RT-PCR अनिवार्य

चीन और अन्य देशों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी हैं। सरकार द्वारा कोरोना के बीएफ.7 वेरियंट के खतरे से बचाव के लिए कुछ फैसले लिए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस संबंध में एक बड़ा फैसला लिया है। एक जनवरी 2023 से अब चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR जांच अनिवार्य कर दी गई है।

इन छह देशों से भारत आने वाले यात्रियों को अब यात्रा शुरू करने से पहले जांच रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इन छह देशों से आने वाले यात्रियों को अब एक जनवरी से नेगेटिव RT-PCR रिपोर्ट देनी होगी। चीन और पूर्वी एशियाई देशों में कोरोना मरीजों के बढ़ने के बाद एहतियातन यह कदम उठाया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार ने यह फैसला इस आशंका के मद्देनजर लिया है कि भारत में कोरोना वायरस का प्रसार जनवरी के महीने में हो सकता है। पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर कुछ यात्रियों की कोरोना वायरस की जांच की जा रही थी। 28 दिसंबर, बुधवार को कराए गए छह हजार कोरोना टेस्ट में से 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नए मरीजों के साथ देश में अब कुल मरीजों की संख्या 3 हजार 552 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कहा है कि देश में कोरोना संक्रमण की दर 0.11 फीसदी है।

यह भी पढ़ें : चीन से नहीं अमेरिका की लैब से लीक हुआ कोरोना

You may also like

MERA DDDD DDD DD