कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी ने आज पहली बार भाषण दिया. प्रियंका ने कहा, मैं पहली बार गुजरात आई हूं. पहली बार साबरमती आश्रम गई, जहां से गांधी जी ने आजादी का आंदोलन शुरू किया. आश्रम में प्रार्थना करते हुए आंसू आ गए और उन लोगों की याद आई, जिन्होंने देश के लिए जीवन दिया.” उन्होंने कहा ये देश प्रेम सद्भावना और आपसी प्यार के आधार पर बना है. इसलिए आज जो देश में आज जो हो रहा है उसे देखकर दुख होता है गुजरात के गांधीनगर में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद रैली में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर भी जमकर हमला बोला. इस दौरान प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सवालों के कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने पूछा मोदी सरकार ने देश के युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज रोजगार कहां है? आपके खाते में 15 लाख रुपए डालने का वादा किया था, क्या हुआ? प्रियकां ने कहा कि ये सरकार पहले महिला सुरक्षा की बात की थी, लेकिन अब उन्हें ही नहीं पूछती.| प्रियंका गांधी ने जनता से कहा कि जागरुकता से बड़ी कोई देशभक्ति नहीं होती. ”आपकी जागरूकता एक हथियार है. आपका वोट एक हथियार है. जागरूक होना ही देशभक्ति है.” उन्होंने कहा, ”वोट का हथियार आपको मजबूत बनाएगा. आने वाले दो महीनों में कई मुद्दे आपके सामने आएंगे लेकिन फिजूल के मुद्दे नहीं उठने चाहिए.| नौजवानों को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की बात असली चुनावी मुद्दे हैं.आपकी जागरूकता ही इन मुद्दों को आगे ला सकती है. ये आपकी जिम्मेदारी है.
गुजरात में प्रियंका का ओजस्वी भाषण

