कोरोना वायरस के दौरान पूरे देश में 24 मार्च से लॉकडाउन हो रखा है। इसी दौरान सभी मजदूर अपने घरों की ओर लौटने की कोशिश कर रहे हैं।क्योंकि शहरों में लॉकडाउन की वजह से लोग अपनी रोजी-रोटी खो चुके हैं। वो लोग पैदल जाने को मजबूर है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला के प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिले के डीएम बीएन सिंह ने फैसला किया है कि अगले एक माह तक मजदूरों से मकान का किराया नहीं लिया जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर के लिखा है कि अभी जो हालात हैं उनमें मजदूरों को किराए के चलते घर छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।
इस समय जब मकान मालिकों को किराया अभी नहीं लेना चाहिए। तब भी वह किरायेदारों को किराया देने के लिए विवश किया जा रहा है। जिसकी वजह से लोग अपने गाँवों को जाने के लिए मजबूर हैं। जिससे प्रधानमंत्री के इस लॉकडाउन का असर नहीं रह पाएगा। लॉकडाउन के चलते लोगों के जीवनयापन का जरिया फिलहाल ठप है। ऐसे में किसी भी मजदूर या कर्मचारी से एक महीने तक किराया नहीं लिए जाना का आग्रह सरकार ने किया है। जिसके तहत 28 अप्रैल तक किराया लेने पर रोक है। साथ ही आदेश की अवमानना करने वाले व्यक्ति को सजा भी मिल सकती है। एक साल की जेल या जुर्माना लगाया जा सकता है।
Order by which Landlords in Gautambuddhanagar can take rent from workers ( tenants) only after a month. No exodus of workers on rent ground will be allowed in present circumstances. Please ensure and cooperate. pic.twitter.com/ucn5I0oe68
— DM G.B. Nagar/NOIDA (@dmgbnagar) March 28, 2020
इस समस्या के निपटारे के लिए जिला प्रशासन की ओर से शिकायत के लिए एक नंबर भी जारी किया है। परेशान व्यक्ति 0120-2544700 पर फोन कर शिकायत कर सकता है। लॉकडाउन की इस स्थिति में गरीब वर्ग के लोगों कोसबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए किरायेदारों को कहा गया है कि हालात ठीक होने पर इस महीने का किराया भी आगे ले सकते हैं।
Dear Residents of Gautambuddhanagar. The tweet below is important. Go on to that. Open the list of suppliers of essential items who take off line orders. Pass it on to all you know. This is the social service you will do at this moment of need. pic.twitter.com/qJH29a9jXo
— DM G.B. Nagar/NOIDA (@dmgbnagar) March 27, 2020
अभी फिलहाल किराया न लें। अगर किसी को कोई दिक्क्त है तो वह सीधे कंट्रोल रूम से सम्पर्क कर शिकायत कर सकता है। हाल ही में डीएम ने मकान मालिकों से किराया न लेने की अपील की थी। उन्होंने कहा थागौतमबुद्ध नगर के निवासियों, यदि आप मकान मालिक हैं तो अभी किराए के लिए विवश न करें। यदि आपको पता है कि किराएदार के पास पैसे नहीं है तो उसे घर में रहने दें। हालातों को समझे और जब तक सब ठीक नहीं होता एकजुट रहें।

