दुनिया की सबसे महंगी लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)2020 इस बार 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में होना तय हो चुका है । जिसको लेकर आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अहम बैठक है। संचालन परिषद के सदस्य की बैठक में अहम मुद्दा चीनी प्रायोजक के संबंध में फैसला लेना है।
चीनी कंपनी वीवो टाइटल प्रायोजक है जबकि पेटीएम जबकि पेटीएम ,ड्रीम 11 ,बाईजूस में चीनी निवेश है। भारत और चीन के बीच मौजूदा सीमा विवाद पर तनाव को देखते इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी। दरअसल वीवो अपना अनुबंध पूरा करेगा ,जिससे बीसीसीआई को 440 करोड़ रुपये मिलते हैं। और अब जब टूर्नामेंट का सिर्फ एक महीना बचा है। ऐसे में नया प्रायोजक मिलना मुश्किल है।
संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल -2020 लीग की मेजबानी के लिए जरूरी सरकारी मंजूरी है, इसके अलावा स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए फूलप्रूफ मानक परिचालन प्रक्रिया पर चर्चा और चीनी प्रायोजकों के संबंध में बात होनी है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराने के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह दोनों का ‘कूलिंग ऑफ’ समय में छूट का मामला उच्चतम न्यायालय में है.कोषाध्यक्ष अरूण धूमल और संयुक्त सचिव जयेश जार्ज के साथ स्थायी आमंत्रित सदस्यों के तौर पर बैठक में हिस्सा लेंगे।
सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि हर कोई गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से टूर्नामेंट के यूएई में कराए जाने को लेकर हरी झंडी का इंतजार कर रहा है। चीन की मोबाइल कंपनी ‘वीवो’ के साथ करार के भविष्य को लेकर भी चर्चा होगी जो टाइटल प्रायोजन के लिए 440 करोड़ रुपये देता है। इन सबमें सबसे अहम पहलू होगा मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी), जो फ्रेंचाइजी को कल तीन अगस्त को होने वाली चर्चा के लिए सौंपी जाएगी, जिसमें वे अपनी चिंताओं से संबंधित सवाल उठा सकते हैं।
बैठक के मुख्य मुद्दे –
1 – सरकार की मंजूरी का इंतजार,हलाकि यूएई सरकार से आधिकारिक स्वीकृति का भी इंतजार है जो एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा प्राप्त की जाएगी।
2 – आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितम्बर से शुरू होकर 51 दिन का होगा या फिर 53 दिन का। फ़ाइनल मुकाबला 10 नवंबर को होता है तो प्रसारकों को दिवाली का का फायदा मिल जायेगा।
3 – चीनी प्रायोजक वीवो टाइटल प्रायोजक है जबकि पेटीएम ,ड्रीम 11 ,बाईजूस चीनी निवेश है। भारत और चीन के बीच मौजूदा सीमा विवाद पर तनाव को देखते इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी।
4 – एसओपी ने इसके लिए 240 पेज का दस्तावेज तैयार किया है जो फ्रेंचाइजी को दिया जाएगा। इसमें कोरोना टेस्ट से लेकर जैव सुरक्षित माहौल बनाने के बारे में सुरक्षा संबंधित उपाय शामिल हैं। और बीसीसीआई खिलाडी अपने परिवारों को ले जाने के संबंध में फैसला फ्रेंचाइजी पर छोड़ देगा।
5 – उन विशेषज्ञों के साथ बैठक होगी जिन्होंने इग्लैंड क्रिकेट का जैव सुरक्षित माहौल तैयार किया। इग्लैंड ने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ जैव सुरक्षित माहौल में सीरीज ख़त्म हुई है और अभी आयरलैंड के साथ खेल रहा है।