Country

पाकिस्तान के  आर्थिक संकट से लोगो का ध्यान भटकाना चाहते है इमरान खान|   

 

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ही पाकिस्तान की ओर  से लगातार भारत के विरोध में बयानबाजी जारी है|  इस बीच पाकिस्तान गंभीर आर्थिक स्थितियो से गुजर रहा है| ऐसा माना जा रहा है कि इमरान खान पाकिस्तानियों का ध्यान इस गंभीर स्थिति से हटाकर कश्मीर के मुद्दे की तरफ लगाना चाहते हैं |पर इन सबके बीच पाकिस्तान के मौजूदा आर्थिक हालात बद से बत्तर होते जा रहें है|

पकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में कहा कि भारत आरएसएस की विचारधारा के कारण कश्मीर मुद्दे पर बातचीत करने से पीछे हट रहा है ,जो भारत को हिन्दुओ का देश बनाना चाहते है|

इमरान खान कहते है” कश्मीरी लोग मुश्किल में है और हमें उनके साथ खड़े रहने की जरुरत है मै खुद कश्मीर का राजदूत बनकर सबके सामने उनकी बात रखूँगा | 27 सितंबर को संयक्त राष्ट्र में सारी दुनिया के सामने कश्मीर की स्थिति को पेश  करूंगा |”

इसी मामले में इमरान खान ने अपने देश के लोगो को संबोधित करते हुये कहा है कि वे सप्ताह में आधे घंटे का समय कश्मीर के मुद्दे को निकाले और बाहर निकलकर इसके खिलाफ आवाज उठायें|  इससे यह साबित हो रहा है कि वे कश्मीर मुद्दे को एक राजनीतिक अभियान बनाना चाहते है|

 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD