Country

मंत्री के ठीक होने की खुशी में उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

कोरोना पर रोक की गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाने में किसी भी पार्टी के नेता पीछे नहीं हैं। मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड में सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं ने जमकर गाइडलाइंस का उल्लंघन किया तो क्षेत्रीय पार्टी अन्नाद्रमुक के नेता भी पीछे नहीं रहे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने कोरोना पीड़ित मंत्री के स्वस्थ होने के जश्न में बड़ी संख्या में एकजुट होकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई।

राज्य के एक कैबिनेट मंत्री सेल्लार राजू कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित मिले थे। उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया था। अस्पताल से लौटने के बाद राजू के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। उन्होंने राज्य में लाॅकडाउन लागू होने के बाद भी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां उड़ाई। राज्य में नेता लगातार कोरोना पाॅजिटिव हो रहे हैं।

सेल्लार राजू कोरोना से संक्रमित होने वाले राज्य के तीसरे मंत्री हैं। राजू से संक्रमित हुए. सेल्लूर से पहले राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री केपी अंबालागन और पी थंगमणि भी पाॅजिटिव हो चुके हैं। उच्च शिक्षा मंत्री के ़पी ़ अंबालागन कोरोना से पीड़ित हो गए। उनके बाद द्रमुक के चार विधायक भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। राज्य में अब तक कुल 8 विधायक संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से जे अंबाझगान की मौत हो गई थी।

You may also like

MERA DDDD DDD DD