आमतौर पर ज्यादातर मामलों में फिसस्ड्ी रहने वाले अपने मुल्क का नाम आरामदाह नींद लेने वालों के एक विश्वव्यापि सर्वे में नंबर वन पर आया है। ग्लोबल रिसर्च मार्केट फर्म, केजीटी ने 12 देशों के नागरिकों की एक सर्वे में पाया है कि 62 प्रतिशत एडस्ट अच्छी नींद से मरहूम हैं। सबसे ज्यादा खराब नींद का शिकार दक्षिण कोरिया और दूसरे नंबर पर जापान के नागरिक अनिद्रा के शिकार रहते हैं। विश्व में अच्छी नींद लेने का औसत समय 6 ़8 घंटा है। छुट्टी के दिनों में यह बढ़कर 7-8 घंटा पाया गया है। इस सवे के अनुसार कनाडा और सिंगापुर में भी नींद से जुड़ी कई समस्याएं हैं। सर्वे में मुख्यतः दैनिक जीवन के तनावपूर्ण होने के चलते 54 प्रतिशत अनिद्रा के शिकार पाये गए जबकि ग्लोबल पौल्यूशन के कारण 40 प्रतिशत की नींद खराब रहती हैं। सबसे महत्वपूर्ण इस सर्वे में भारतवासियों का सबसे शानदान नींद लेना पाया गया है।
नींद के मामले में भारत अव्वल

