भारत और न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज में ये दूसरी बार ऐसा हुआ की कोई मैच का निर्णय सुपर ओवर से हुआ। ये दोनों सुपर ओवर में भारत ने जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिए। रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। उनकी जगह संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम में दो बदलाव हुए हैं।
केन विलियमसन की जगह टॉम ब्रूस को टीम में शामिल किया गया है। जबकि कोलिन डिग्रैंडहोम की जगह डेरिल मिचेल को प्लेइंग इलेवन में स्थान दिया गया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 165 रन बनाए। उसके जवाब में उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 7 विकेट पर 165 रन ही रन बना पाई। आखिरी ओवर में को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे लेकिन इस निर्णायक ओवर में 6 रन ही बना पाई टीम। इसी के साथ मैच टाई हुई और इस मैच का निर्णय सुपर ओवर से हुआ।
न्यूजीलैंड के तरफ से सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने सिफर्ट और कॉलिन मुनरो मैदान परआए। एक विकेट खोकर न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर में 13 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे, लेकिन केएल राहुल के शुरुआत में ही और फिर कोहली के बूते टीम इंडिया ने 5 गेंद पर ही 16 रन बना लिए। राहुल के साथ संजू सैमसंग ने पारी की शुरुवात की। संजू दूसरी ही ओवर में आउट हो गए। कप्तान विराट कोहली 5वें ओवर में आउट हो गए। उन्होंने 9 गेंदों का सामना किए और 11 रन बना पाए। वो हैमिश बेनेट की गेंद पर सैंटनर के हाथों कैच आउट हुए।
श्रेयस अय्यर 7 गेंदों में 1 रन बनाकर ईश सोढ़ी की गेंद पर सेफर्ट के हाथों में कैच थमा बैठे। केएल राहुल के तौर पर चौथा विकेट गिरा। वह 26 गेंदों में 39 रन बनाकर ईश सोढ़ी की गेंद पर सैंटनर के हाथों कैच आउट हुए। शिवम दुबे बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में बाउंड्री पर कैच दे बैठे। 9 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल ठाकुर के रूप में लगा जो 15 गेंदों में 20 रन बनाकर बेनेट की गेंद पर साउदी के हाथों कैच आउट हुए। 8वा झटका भारत को चहल के तौर पर लगा जो 1 रन बनाकर साउदी की गेंद पर सेफर्ट के हाथों कैच आउट हुए।
https://twitter.com/imVkohli/status/1223211211849793537
वहीं, मनीष पांडे 36 गेंदों में 50 रन बनाकर और नवदीप सैनी 9 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम को पहला झटका पांचवें ओवर में लगा जब बुमराह की गेंद पर मार्टिन गप्टिल 8 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। बाएं हाथ के ओपनर कोलिन मुनरो ने 38 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। हालांकि, 84 रन के निजी स्कोर पर वे विराट कोहली के जबरदस्त थ्रो के चलते वह रन आउट हो गए। टॉम ब्रूस बिना खाता खोले युजवेंद्र चहल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर रोस टेलर 24 रन बनाकर शार्दुल का आउट किए। टेलर का कैच श्रेयस ने पकड़ा। साइफर्ट ने 32 गेंदों में फिफ्टी लगाई। वह साइफर्ट 57 रन के निजी स्कोर पर केएल राहुल के थ्रो पर रन आउट हो गए।
भारत ने 16 रन बनाकर जीता मैच
पहली गेंद- टिम साउदी ने राहुल को गेंद डाली, 6 रन बने
दूसरी गेंद- टिम साउदी ने राहुल को गेंद डाली, 4 रन बने
तीसरी गेंद- टिम साउदी ने राहुल को गेंद डाली, आउट
चौथी गेंद- टिम साउदी ने विराट कोहली को गेंद डाली, 2 रन बने
पांचवीं गेंद- टिम साउदी ने विराट कोहली को गेंद डाली, 4 रन बने
न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर में बनाए 13 रन
पहली गेंद- बुमराह ने टिम सेफर्ट को गेंद डाली, 2 रन बने
दूसरी गेंद- बुमराह की गेंद पर टिम सेफर्ट ने चौका मारा
तीसरी गेंद- बुमराह ने टिम सेफर्ट को गेंद डाली, 2 रन बने
चौथी गेंद- बुमराह की गेंद पर टिम सेफर्ट आउट
पांचवीं गेंद- बुमराह ने कोलिन मुनरो को गेंद डाली, 4 रन बने
छठी गेंद- बुमराह ने कोलिन मुनरो को गेंद डाली, 1 रन बने

