वर्ष 2003 में पेरिस में आयोजित हुए विश्व एथलिटिक्स चैंपियनशिप में भारत की ओर से अंजू बीबी जॉर्ज ने लंबी कूद में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया था। इसी के साथ वह भारत की पहली ऐसी महिला एथलीट बनीं जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में पदक जीता।
इस उपलब्धि के बाद उन्हें भारत सरकार की ओर से अर्जुन पुरस्कार और पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया। इस साल बीबीसी स्पोर्ट्सवुमन ऑफ दी ईयर में भी भारत की पूर्व लॉन्ग जंपर एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है।
वर्ष 2003 में उनकी कामयाबी ने भारत की दूसरी महिला खिलाड़ियों के लिए कई रास्ते खोले और उन्हें वो पहचान दिलाई जिसकी वे पूर्ण रूप से अधिकारी हैं।अब रिटायरमेंट के बाद भी भारत को ओलंपिक में पदक दिलवाने के लिए अंजू नई पीढ़ी को तैयार कर रही हैं।