भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 52 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 30 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में मतदान होगा। नतीजों की घोषणा 23 दिसंबर को की जाएगी।
इस बार पहली सूची में पांच महिलाओं को मौका दिया गया है, जबकि 12 नए चेहरों पर भरोसा जताया गया है। इस सूची में 17 एसटी, 6 एससी, 21 ओबीसी और 8 जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार हैं। इन 52 उम्मीदवारों की सूची में से 40 सीटों पर अभी भाजपा के विधायक हैं। लेकिन, भाजपा ने इनमें से 10 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं, सिर्फ 30 विधायकों को टिकट मिला है।
यह भी पढ़े : क्या चुनाव से पहले ही बिखर जाएगा झारखण्ड में विपक्षी महागठबंधन?
भाजपा ने अभी सरकार के तीन दिग्गज मंत्रियों की सीटों के उम्मीदवारों के नाम का खुलासा नहीं किया है। जिनमे सरयू राय, नीलकंठ सिंह मुंडा और अमर बाउरी शामिल है। सिर्फ यही नहीं राज्य की 29 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करना बाकी है। भाजपा ने पूरे राज्य की जातिगत गणित को साधते हुए टिकट बांटने का प्रयास किया है।
Bharatiya Janata Party announces names of candidates for 52 seats out of 81 seats for the upcoming #JharkhandAssemblyPolls. Chief Minister Raghubar Das to contest from Jamshedpur East and Jharkhand party president Laxman Giluwa to contest from Chakradharpur. pic.twitter.com/dZy2QYJ0po
— ANI (@ANI) November 10, 2019
भाजपा ने दूसरे दलों से आए अधिकतर नेताओं को इस बार विधानसभा चुनाव में टिकट दिया है। इनमें कांग्रेस से आए मनोज यादव, झाविमो के प्रकाश राम, मिस्त्री सोरेन, झामुमो के जयप्रकाश भाई पटेल, कुणाल षाडंगी, शशिभूषण मेहता, नौजवान मोर्चा से भानुप्रताप शाही शामिल हैं। राजद के जनार्दन पासवान और पारितोष सोरेन को भी टिकट मिला है।
जबकि कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। झारखंड में पार्टी के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। देर रात देवेंद्र सिंह बिट्टू के नाम की भी घोषणा की गई है। वे पानकी विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।
Congress releases first list of five candidates for the upcoming #JharkhandAssemblyPolls. Jharkhand party President Rameshwar Oraon to contest from Lohardaga assembly constituency. pic.twitter.com/8Zslk7pmbW
— ANI (@ANI) November 10, 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पांच साल पहले, झारखंड भ्रष्टाचार और अस्थिरता के लिए जाना जाता था। आज रघुबर दास के नेतृत्व में झारखंड स्थिरता और विकास के लिए जाना जाता है। भ्रष्टाचार को कम किया गया है और राज्य विकास की ओर बढ़ रहा है।

