Country

मंदिरों पर 10 प्रतिशत टैक्स लगाएगी कर्नाटक सरकार

भाजपा एक फिर कॉंग्रेस पर हिन्दू विरोधी नीतियों को अपनाने का आरोप लगा रही है। दरअसल कर्नाटक विधानसभा में सिद्धारमैया सरकार द्वारा 21 फरवरी को ‘कर्नाटक हिंदू धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ बंदोबस्ती विधेयक 2024’ पारित कर दिया गया है। जिसे लेकर भाजपा ने कोंग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पारित किए गए इस नए विधेयक के तहत कर्नाटक में ,मंदिरों से 10 प्रतिशत टैक्स लिया जाएगा। यह 10 प्रतिशत टैक्स उन मंदिरों से लिया जाएगा जिन मंदिरों की कमाई 1 करोड़ से अधिक की होती है। वहीं जिन मंदिरों की कमाई 10 लाख से 1 करोड़ के बीच है उसे पांच प्रतिशत टैक्स देना होगा।

 

जिसे लेकर सिद्धारमैया सरकार के फैसले के खिलाफ भाजपा ने विरोध जताया है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार एंटी हिंदू करार दिया है। वहीं राज्य सरकार के इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने कहा कि सिद्धारमैया सरकार हिंदू विरोधी नीतियां अपनाकर अपना खाली खजाना भरना चाहती है। भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि , कांग्रेस सरकार राज्य में लगातार हिंदू विरोधी नीतियां अपना रही है, कांग्रेस ने अब हिंदू मंदिरों के राजस्व पर भी अपनी टेढ़ी नजर डाल दी है। सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि केवल हिन्दू मंदिरों को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है अन्य धर्मों को क्यों नहीं।

 

भाजपा नेता द्वारा कांग्रेस के खिलाफ की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने भाजपा पर कांग्रेस को हिंदू विरोधी बताकर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया है । इस दौरान रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों से लगातार मंदिरों और हिंदू हितों की रक्षा की है। भाजपा हमेशा यह दावा करके राजनीतिक लाभ लेती है कि कांग्रेस हिंदू विरोधी है। हालांकि, कांग्रेस, खुद को हिंदू धर्म का सच्चा समर्थक मानते हैं क्योंकि, वर्षों से कांग्रेस सरकारों ने लगातार मंदिरों और हिंदू के हितों की रक्षा की है।

यह भी पढ़ें : संदेशखाली में सामप्रदायिक तनाव क्यों?

You may also like

MERA DDDD DDD DD