अपने अलग अंदाज से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले पटना के खान सर फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा का विषय उनका पढ़ाना नहीं है, बल्कि एक तस्वीर है, जो कि वायरल हो रही है। इस वायरल तस्वीर के बाद से ये कयास जोरों पर हैं कि क्या खान सर अब राजनीति में भी हाथ आजमाने वाले हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि खान सर चुनाव लड़ सकते हैं। इससे पहले भी खान सर के राजनीति में आने की संभावनाएं जताई गई थीं। उस दौरान उन्हें एक प्रचार वाहन में देखा गया था, जिसके कारण ऐसी चर्चाएं होनी लगी थीं। दरअसल, खान सर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में खान सर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात करते दिख रहे हैं। इस वायरल तस्वीर में सिर्फ यही दोनों ही दिख रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद खान सर की राजनीति में आने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। गौरतलब है कि खान सर के यूट्यूब चैनल पर 20 मिलियन यानी 2 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर हैं जो एजुकेशनल चैनल में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD