हैलोवीन से पहले अमेरिका की सड़कों पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला है, जिसे देखकर लोग लोगों में डर का माहौल बन गया। हजारों की संख्या में महिलाएँ जॉम्बी की तरह सड़को पर डांस करती नजर आईं। महिलाएं एक जैसी पोशाक पहने हुए और डरावने अंदाज में जॉम्बी डांस करती नजर आती हैं। महिलाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिलाएं माइकल जैक्सन के ‘थ्रिलर’ गाने पर डांस कर रही हैं। लेकिन उनके ऐसा करने की वजह बेहद संवेदनशील और सराहनीय है।
दरअसल, महिलाएं हैलोवीन के लिए नहीं, बल्कि मानवता के लिए सड़कों पर उतरी हैं। इस समूह में शामिल महिलाएं मां हैं और खुद को मोम्बीज़ कहती हैं। 2016 से वह स्तन कैंसर अनुसंधान के लिए फंड जुटाने के लिए जॉम्बी बनकर डांस कर रही हैं। इंस्टाग्राम पेज ‘गुड न्यूज मूवमेंट’ पर शेयर किए गए इस वीडियो का कैप्शन है, ‘मॉम्बीज’ हर साल कनेक्टिकट की सैकड़ों माताएं कैंसर अनुसंधान के लिए धन जुटाने के लिए ज़ॉम्बीज़ की तरह अभिनय करती हैं।
मोम्बी आंदोलन
मोम्बिज़ ग्रुप टेरी डेविस द्वारा बनाया गया था। इस आंदोलन के माध्यम से जुटाए गए धन का 100 प्रतिशत मेटास्टैटिक स्तन कैंसर अनुसंधान के लिए कैंसर काउच फाउंडेशन को जाता है। उन्होंने 2016 में पहली बार इस आंदोलन की शुरुआत की थी। इसके लॉन्च के बाद से मोम्बीज़ ने अब तक 1 लाख 70 हजार डॉलर से अधिक जुटाए हैं।
50 से अधिक महिलाएं जो मां बन चुकी हैं, वर्ष 2023 की मॉम्बीज़ थीम के लिए डांस क्लासेज के लिए तैयारी कर रही हैं। उन्हें पेशेवर रूप से कोरियोग्राफ किया जा रहा है। लोगों को ये थीम काफी पसंद आ रही है। इसके पीछे छिपे अहम संदेश पर भी लोगों ने ध्यान दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं मां बनना चाहती हूं! यह कितना हास्यास्पद है। दूसरे ने लिखा, ‘मुझे ऐसा करना अच्छा लगेगा।’ ज्यादातर लोगों ने इस आंदोलन की सराहना की है।

