दक्षिण भारतीय फ़िल्मों से आये धनुष ने अब बॉलीवुड फ़िल्मों में भी अपना नाम दर्जा कर लिया है| धनुष ट्विटर और गूगल पर छाये हुआ है| धनुष की नई फिल्म आने वाली है पतासू धनुष अपनी नई फिम्ल को लेके काफी चर्चा में हैं| फ़िल्म के पोस्टर आ चूका है| आप को बता दे की धनुष को पहली बार युवा सुपरस्टार कहा जा रहा है|

बॉलीवुड को भी धनुष ने अपनी फ़िल्म रांझणा से काफी प्रभावित किया है| हिंदी में उन्होंने बहुत ज़्यादा काम भले न किया हो लेकिन कोलावेरी-कोलावेरी डी गाने ने उन्हें बहुत ज्यादा फेमस कर दिया
इस गाने को धनुष ने ही लिखा और गाया भी धनुष ने . इस गाने के साथ कई रिकॉर्ड बने और कई पुराने रिकॉर्ड टूटे भी. एक इंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक़ यह देश का पहला ऐसा गाना है जिसके व्यूज़ 100 मिलियन के पार पहुंच गए थे.

फ़िल्म अभिनेता धनुष का असली नाम वेंकटेश प्रभु है.
क्यों कर रहे हैं?शाहरुख़ ख़ान के चाहने वाले उन्हें याद
ट्विटर ट्रेंड में एक और सुपर स्टार ट्रेंड कर रहा है और वो हैं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान.
#WeMissSRKOnBigScreen हैशटैग से लोग ट्विटर पर ट्वीट कर शाहरुख़ को याद कर रहे हैं. लोग अलग अलग प्रकार से शाहरुख़ ख़ान को टैग कर पूछ रहे हैं कि आप बड़े पर्दे पर कब देखेंगे.

शाहरुख़ अपनी आख़िरी फ़िल्म ज़ीरो में दिखे थे| जो पिछले साल दिसंबर में रिलीज़ हुई थी. आनंद एल राय की इस फ़िल्म में शाहरुख़ ख़ान के साथ कटरीना कैफ़ और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी बावजूद इसके फ़िल्म कोई कमाल नहीं कर सकी.
सात महीने हो चुके हैं और अभी तक शाहरुख़ की तरफ़ से किसी भी आने वाली फ़िल्म की कोई घोषणा नहीं हुई है और शायद यही वजह है कि उनके चाहने वाले ट्विटर पर उनसे सवाल पूछ रहे है|
जुनैद ने ट्वीट किया है कि जिस अभिनेता ने मुझे फ़िल्मों का दीवाना बनाया और अब मैं उसे बड़े पर्दे पर मिस कर रहा हूं.

