world

ईरानी हुकूमत में महिलाओं का जीना दुश्वार

ईरान में महिलाओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हिजाब विवाद के चलते सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से महिलाओं की दुर्दशा हो रही है। हिजाब से संबंधित कई तरह के कानून कट्टरपंथियों द्वारा महिलाओं पर लगाया जा रहा है। ईरानी महिलाएं लगातार अपने अधिकार पाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। हिजाब विरोधी आंदोलन के आठ महीने बाद एक बार फिर महिलाओं पर जुल्म ढाया जा रहा है। इसी साल ईरानी संसद ने महिलाओं के ड्रेस कोड को लेकर एक कानून बनाया है। जिसके तहत महिलाएं अगर हिजाब नहीं पहनती तो उन्हें 49 लाख तक का जुर्माना देना पड सकता है। ईरान के सांसद हुसैनी जलाली ने इसकी पुष्टि की थी।  हिजाब पहनने का आदेश न मानने महिलाओं का पासपोर्ट भी जब्त किया जा रहा है।

खबरों मुताबिक करीब 17 हजार लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है। जिसमें 9 हजार केवल महिलाएं थी। हिजाब के मामले में मौलवी और सरकर एक बोली बोल रहे हैं। ईरान सरकार द्वारा कई ऐसे फैसले दिए जा चुके हैं जो महिलाओं के अधिकारों का हनन करते हैं। जनता की आवाज को आगे रखने वाले सांसद द्वारा भी कहा जा रहा कि हिजाब पहनना अल्लाह का आदेश है और लोगों को इसे मानना ही होगा। अगर कोई नहीं मानता तो इसके लिए कड़ी सजा दी जाएगी

हिजाब विरोध करने पर महिलाओं पर प्रतिबंध

 

महिलाओं के खिलाफ सरकार द्वारा कई आदेश ऐसे दिए गए हैं जो इनके अधिकारों का हनन करती हैं। इसी में से एक है यदि महिलाएं हिजाब नहीं पहनती तो उन्हें खरीदारी करने का भी अधिकार नहीं है। खबरों मुताबिक तेहरान में 23 मंजिला शॉपिंग मॉल को बंद कर दिया गया है। मॉल को इसलिए बंद किया गया है क्योकि मॉल के अंदर बिना हिजाब के महिलाओं को प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी। इसी कड़ी में इस्फाहान में राष्ट्रिय पुस्तक मेले को भी बंद कर दिया गया।  यह भी सिर्फ इसलिए किया गया ताकि दुकानदारों को यह कसम खिलाई जा सके कि बिना हिजाब वाली महिलाओं को किताबें तक नहीं बेचेंगे

अंतिम संस्कार में गई ईरानी एक्टर पर भी हिजाब कानून तोड़ने का आरोप लगाया गया है। दरअसल ये एक्टर अपने करीबी के अंतिम सस्कार में जब पहुँची थी तो यह बिना हिजाब के थी। वहीं ईरानी यूनिवर्सिटीस में भी महिलाओं को हिजाब पहनने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। क्लास में बैठी लड़कियों को गार्ड हिजाब पहनने के कहता है। इसके अलावा यदि कोई महिला बिना हिजाब के सरकारी ऑफिस , मेट्रो , रेलवे स्टेशन अन्य सार्वजनिक स्थानों पर दिखती है तो उसे ईरानी मॉरल पुलिस द्वारा गिफ्तार कर लिया जाता है।

 

यह भी पढ़ें : ईरान में लड़कियों को दिया जा रहा है जहर

You may also like

MERA DDDD DDD DD