जनता कर्फ्यू के बीच आज रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अप-राज्यपाल अनिल बैजल ने 11 जिलों में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 11 जिलों को लॉकडाउन करने का एलान किया। सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और वेस्ट दिल्ली समेत अन्य जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया। केजरीवाल ने कहा कि सोमवार की सुबह 6 बजे से 31 तारीख तक दिल्ली में लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन 31 मार्च की रात 12 बजे तक जारी रहेगा। आदेश के बाद दिल्ली के सारे बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे।
इसके अलावा केंद्र सरकार ने भी रविवार को देश के 75 जिलों को लॉकडाउन करने का ऐलान किया। इसके साथ ही सभी यात्री रेल सेवाएं, मेट्रो रेल सेवाएं और अंतरराज्यीय बस परिवहन सेवाएं 31 मार्च तक बंद रहेंगे। जिन 75 जिलों में कोरोना वायरस के मामले पाए गए हैं, उनमें अनिवार्य को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी। जिन जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की गई है, वे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में शामिल हैं।
Govt of India: Lockdown in 75 districts affected by Coronavirus; All trains stopped till Mar31, no metro rail and inter-state buses to operate https://t.co/F9rn123Hpw
— ANI (@ANI) March 22, 2020
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव और कैबिनेट सचिवने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ रविवार को उच्च स्तरीय बैठक की और उसके बाद लॉकाउन का एलान किया। बैठक के बाद कहा गया कि कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए यह फैसला लिया गया। जिन 75 जिलों के व्यक्तियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें संबंधित राज्य सरकारें आदेश जारी कर सुनिश्चित करेंगी कि इन जिलों में अनिवार्य सेवाएं छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद रहेंगी।
रहेगा इन चीजों पर रोक
1. दिल्ली मेट्रो समेत देश की सभी मेट्रो ट्रेनों को भी 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है।
2. देश के 75 शहरों को 31 मार्च तक के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है, ये 75 जिले वो हैं जहां से कोरोन के मरीब पॉजिटिव पाए गए हैं।
3. चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान को 31 मार्च तक के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया है।
4. इसके अलावा ओडिशा के 12 शहरों को भी 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
5. नोएडा और गाजियाबाद में जनता कर्फ्यू की सीमा को बढ़ा कर सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है, पहले जनता कर्फ्यू रात 9 बजे तक के लिए प्रभावी था।
6. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लोगों को ऐसे फैसलों के लिए आगे भी तैयार रहना चाहिए।
7. सभी राज्यों की इंटर स्टेट बस सेवाओं को 31 मार्च तक के लिए भी रोक दिया गया है, सिर्फ राज्य के अंदर जरुरी बस सेवाएं चलती रहेंगी।
8. देशभर की सारे ट्रेनों को 31 मार्च तक के लिए कैंसिल कर दिया गया है ।
9. भारत में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की लैंडिग पर भी रोक लगा दी गई है।
10. कंस्ट्रक्शन बंद पूरी तरह से बंद रहेंगे।
11. सारे मंदिर बंद और सभी मस्जिदें बंद करेंगे।
गौरतलब है कि कोरोना से बचाव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूरे देश में ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील की थी। इसको देखते हुए देशभर में बंद रहा। जनता कर्फ्यू के तहत देश में सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक लोग घरों में ही रहेंगे ताकि कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके। जनता कर्फ्यू के तहत लोगों से यह अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए घरों में ही रहें।

