कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को मोदी सरकार पर जमकर लॉकडाउन को लेकर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने कहा कि 21 दिन का लॉकडाउन जरूरी था, लेकिन इसे अनियोजित तरीके से लागू किया गया। सोनिया गांधी के इस बयान पर कई बीजेपी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने पलटवार किया है।
कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने कहा कि लॉकडाउन के कारण लाखों प्रवासी मजदूरों का उत्पीड़न हुआ।
श्रीमती सोनिया गाँधी का कांग्रेस कार्य समिति में वक्तव्य-: pic.twitter.com/KzI93yPIiE
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) April 2, 2020
सोनिया के इस बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस से लड़ने के भारत के प्रयासों की प्रशंसा देश में ही नहीं विश्व स्तर पर प्रमुख रूप से की जा रही है। कोविड-19 को हराने के लिए 130 करोड़ भारतीय एकजुट हैं। फिर भी कांग्रेस घटिया राजनीति कर रही है। यह ऐसा समय है जब उन्हें पहले राष्ट्रहित के बारे में सोचना चाहिए और लोगों को गुमराह करना बंद करना चाहिए।”
Under PM @narendramodi’s leadership, India’s efforts to fight Coronavirus are being lauded domestically and globally. 130 crore Indians are united to defeat COVID-19.
Yet, Congress is playing petty politics. High time they think of national interest and stop misleading people.— Amit Shah (@AmitShah) April 2, 2020
सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी की बात पर टिप्पणी करते हुए एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, “सम्पूर्ण विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी के नेतृत्व वाली भारत सरकार के प्रयासों की सराहना हो रही है। प्रधानमंत्री सभी राज्य सरकारों को साथ लेकर टीम इंडिया के रूप में इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। कठिन समय में कांग्रेस को एक जिम्मेदार राजनीतिक दल के रूप में काम करना चाहिए।”
नड्डा ने अपने अगले ट्वीट में लिखा आज जब सम्पूर्ण देश एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, उस समय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा दिया गया बयान संवेदनहीन और अशोभनीय है। यह राजनीति करने का नहीं, देश की सेवा करने का समय है। हमें एकजुट होकर लड़ना है।
आज पूरा देश एकजुट होकर पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है।
ऐसे वक्त में सोनिया गांधी द्वारा लॉकडाउन पर दिया गया बयान, तुच्छ राजनीति को दर्शाने वाला, निंदनीय, संवेदनहीन और गैर-जिम्मेदाराना है: श्री @JPNadda https://t.co/cUAOFNmQB6 pic.twitter.com/itlZdPQD61
— BJP (@BJP4India) April 2, 2020
सोनिया गांधी के अलावा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि यूपी के मजदूरों के पलायन की तस्वीर को देखकर दिल दुखता है। हमारे कार्यकर्ता इन मजदूरों को खाना और दवाएं दे रहे हैं। इन मजदूरों को अमानवीय तरीके से क्वारनटीन किया जा रहा है और इन पर कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है।

