78 दिन से देश के किसान धरने पर है देश के हर कोने में इसको लेकर विवाद है | किसानों के प्रदर्शन पर देश विदेश की बड़ी हस्तियां ट्वीट कर समर्थन जता चुकी है| पिछले ही दिनों अमेरिकी सिंगर रिहाना और एक्टिविस्ट ग्रेटर थनबर्ग ने ट्वीट कर किसानों का समर्थन किया था | जिसके बाद भारत में कई बड़े विवाद खड़े हो गए थे| इन विवादों में प्रमुख टूल किट एवं भारत का आंतरिक मामले में हस्तशेप करने था। इनके ट्वीट को जवाब देने के लिए भारत की कई बड़ी हस्तियां पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर लता मंगेशकर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार,अजय देवगन आदि ने ट्वीट किया था| कहा था भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है। बाहरी ताकतें दर्शक हो सकती हैं लेकिन प्रतिभागी नहीं। इसमें बाहर के लोगों को भारत के मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए|
इन बयानों का संदर्भ लेते हुए महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, गायक लता मंगेशकर और फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अजय देवगन इत्यादि के ट्वीट की जांच करने की बात कही है| गृह मंत्री ने सोमवार को कहा है कि खुफिया एजेंसियां इन ट्वीटो की जांच करेगी कि कहीं क्रिकेटर और फिल्मी सितारों ने बीजेपी के दबाव में आकर तो ट्वीट नहीं किए हैं|
जाहिर है इतनी बड़ी बात गृह मंत्री ने कही है तो बवाल तो होना ही है| भाजपा ने नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार पर पलटवार किया है केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने कहा है कि भारत सरकार में अब देश भक्तिगुना हो गई है | उन्होंने ट्वीट कर कहा- महाराष्ट्र में अब देशभक्ति गुनाह हो गया है। लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, अजय देवगन इत्यादि द्वारा भारत के पक्ष में दिए गए बयानों के कारण इन सभी की महाराष्ट्र सरकार जांच करेगी! यही है FDI-Foreign Destructive Ideology का प्रभाव
महाराष्ट्र में अब देशभक्ति गुनाह हो गया है। लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, अजय देवगन इत्यादि द्वारा भारत के पक्ष में दिए गए बयानों के कारण इन सभी की महाराष्ट्र सरकार जांच करेगी!
यही है FDI-Foreign Destructive Ideology का प्रभाव@mangeshkarlata @sachin_rt @akshaykumar— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) February 8, 2021
यह मामला अभी थमता नहीं दिख रहा है अब जब जांच होगी तो यह विवाद और घर आएगा|

