Country

आजकल खतरनाक मूड में हैं मामा शिवराज , माफिया तत्वों को  दी प्रदेश छोड़  जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों एक्शन में दिख रहे हैं। कल 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के दिन चौहान ने कहा कि इस दिन को  हम सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। हमारे लिए सुशासन का अर्थ यही है कि जनता को बिना लिए-दिए सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ मिले। यहां फन्ने खां नहीं चलने वाले। यहां सिर्फ सुशासन चलेगा।

यही नहीं शिवराज ने  प्रदेश से  माफिया तत्वों को  छोड़ कर चले जाने की चेतावनी तक दे डाली  है। उन्होंने  कहा कि ऐसा नहीं करने पर उन्हें जमीन में 10 फुट नीचे गाड़ दिया जाएगा और किसी को पता नहीं लगेगा। मुख्यमंत्री ने सुशासन दिवस के अवसर पर होशंगाबाद जिले के बाबई विकासखंड में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह चेतावनी दी है ।

उन्होंने अपने अंदाज में कहा, ‘आजकल अपन खतरनाक मूड में हैं, गड़बड़ करने वालों को छोड़ेंगे-वोड़ेंगे नहीं, फॉर्म में है मामा। एक तरफ माफियाओं के खिलाफ अभियान चल रहा है। रसूख का इस्तेमाल करके कहीं अवैध कब्जा कर लिया, कहीं भवन तान दिए, कहीं ड्रग माफिया,सुन लो रे मध्य प्रदेश छोड़ दो नहीं तो जमीन में गाड़ दूंगा और  कहीं पता नहीं चलेगा।’

You may also like

MERA DDDD DDD DD