Country

ममता की 1 महीने में गिरी तीसरी विकेट, अब वन मंत्री राजीब बनर्जी ने दिया इस्तीफा

पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उनकी सरकार का कार्यकाल इसी साल 30 मई को खत्म हो रहा है। संभवत अप्रैल-मई में ही विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव करा लिए जाएंगे। लेकिन इससे पहले भाजपा उनकी पार्टी में लगातार सेंध लगा रही है। ज्यादातर नेताओ का ममता की पार्टी को छोड़कर भाजपा में जाने का क्रम जारी है।

 बीते एक महीने की ही बात करे तो अब तक उनकी पार्टी के 3 मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। सबसे पहले शुरुआत 2020 के दिसंबर माह से हुई। इस महीने ममता के खासम खास रहे शुभेंदु अधिकारी ने मंत्री पद छोड़ा था। इसके बाद 5 जनवरी को लक्ष्मी रतन शुक्ला ने खेल और युवा मामलों के मंत्री और आज ममता सरकार के वन मंत्री राजीब बनर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। चर्चा है कि राजीव बनर्जी भी भाजपा का दामन थाम सकते है।

राजीब बनर्जी ने ममता को लिखी चिट्ठी में कैबिनेट से इस्तीफे की कोई वजह नहीं बताई है। सिर्फ इतना लिखा है कि मुझे पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला। मुझे मौका मिला, इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। राजीब बनर्जी दोमजुर से विधायक है। उन्होंने इस्तीफे की एक कॉपी गवर्नर जगदीप धनखड़ को भी भेज दी है।

इस तरह ममता सरकार के अब तक 3 मंत्री कैबिनेट से अलविदा हो चुके हैं। याद रहे कि 19 दिसंबर को शुभेंदु के साथ ही सांसद सुनील मंडल, पूर्व सांसद दशरथ तिर्की और 10 विधायकों ने भी भाजपा ज्वॉइन की थी। इनमें 5 विधायक तृणमूल के ही थे।  इसके पीछे पीके यानि  प्रशांत किशोर को माना जा रहा है। पीके का सरकार में अप्रत्याशित तौर पर दखल देना इन मंत्रियो को नहीं भा रहा है। जिसके चलते वह एक के बाद एक पार्टी और पद से इस्तीफा दे रहे है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD