मिताली राज के नाबाद 105 रन की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 28 रन से हरा दिया। इस जीत से भारत ने तीन मैच की सीरीज जीत ली। भारत पहला टी-20 भी जीता था। मिताली के लिए यह मैच खास रहा। टी-20 में भारतीय महिला टीम की हाइएस्ट स्कोरर बनीं। उन्होंने स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ा। मेजबान टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 184 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम 156 रन बना पाई। मिताली ने स्मृति मंधाना के साथ पारी शुरू की और 105 रन बनाए। वे नाबाद पवेलियन लौटीं।
मिताली ने केवल 31 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया था, जबकि शतक के लिए उन्होंने 59 गेंदें खेली। कप्तान हरमनप्रीत ने 57 रन की पारी खेली। हरमनप्रीत ने अपनी पारी के दौरान छह चौके और तीन छक्के लगाए और इसी के साथ  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की सीरीज भी जीती। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर महिला इंडिया  की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी 20 मुकाबले में चार विकेट से हराया था। टी 20 विश्व कप को देखते हुए सीनियर महिला टीम की कई खिलाड़ियों को तैयारी के मद्देनजर इंडिया टीम में जगह दी गई है जिससे कि उनकी तैयारी अच्छी हो सके। भारत के दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और टीम इंडिया महिला टीम के बीच टी-20 सीरीज  के दूसरे मुकाबले भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को मिताली राज की नाबाद पारी की बदौलत 28 रन से हरा दिया।
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारतीय महिला गेंदबाजों ने 156 रन ही बनाने दिए और इस मैच को जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया। भारत की तरफ से अनुजा पाटिल, दीप्ति और पूजा यादव ने दो-दो विकेट लिए। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है। आईसीसी विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम से अगले महीने होने वाले टी-20 विश्व कप में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम के खिलाड़ी फार्म में चल रहे हैं और आने वाले इस बड़े टूर्नामेंट से पहले काफी उम्मीद है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज में 9-24 नवंबर तक खेले जाने वाले टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है। भारत को 10 टीमों के इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। टूर्नामेंट का आगाज गयाना में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच होगा।
टूर्नामेंट का यह छठां सीजन है जिसका आयोजन इसी साल 9नवंबर से 24 नंवबर तक वेस्टइंडीज में होगा। जिसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत नौ नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ उद्घाटन मैच खेलेगी। इसके बाद 11 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। टीम इंडिया 15 नवंबर को आयरलैंड और 17 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया का सामना करेंगी। वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा भी हो गई है। जिसका नेतृत्व हरमनप्रीत कौर करेंगी और स्मृति मंधाना उनके साथ उपकप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी।
इस प्रकार है भारतीय महिला टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), मिताली राज, जेमिमाह रोड्रिगेज, वेदा कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया (विकेट कीपर), पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डी हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वास्त्रकार और अरुणदति रेड्डी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD