Country

मां ने शराब पीने को पैसे नहीं दिए तो बेटे ने कर डाली उसकी हत्या

मां को मालूम नहीं था कि जिस बेटे को उसने बड़े लाड-प्यार से पाला, वही उसकी हत्या कर देगा। हत्या भी ऐसी बात पर कि लोग हैरान हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लड़के ने अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगे तो मां ने नहीं दिए। इससे क्रोधित बेटे ने मां को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।

 

यह मामला पुराने भोपाल के हनुमानगंज थाने का हैं। जहां भागवती नाम की महिला की उसके बेटे ने चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। दरअसल भागवती ने अपने बेटे को शराब पीने से रोका था, ताकि वह अपना भविष्य सुधार सके, लेकिन मां की डांट का जवाब आरोपी बेटे ने चाकू से दिया। उसने अपनी मां की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें : कलयुगी बेटे ने मां की रॉड से पीट-पीटकर की हत्या

मृतका मां के बड़े बेटे ने बताया कि “मैं अपने घर के नीचे बनी किराना दुकान में बैठा था, तभी मेरी भाभी ने  आकर बताया कि गोपाल मां के कमरे की तरफ से बाहर भागा है। गोपाल के हाथ खून लगा था। जब मैं कमरे में गया तो कमरे की लाइट बंद थी, मां के ऊपर कंबल ढका हुआ था। कंबल हटाया तो मां खून में लथपथ पड़ी थी। उनके गले पर धारदार हथियार के निशान थे”।

 

हालांकि आरोपी  गोपाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि मैंने मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे, पंरतु मां ने पैसे देने से मना कर दिया और मुझे डांटने लगी। गुस्से में आकर मैंने मां का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी गोपाल शराब पीने का आदी था। शराब की वजह से उसका अक्सर मां से झगड़ा रहता था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD