सीबीआई अधिकारियों ने बतया की हीरा कारोबारी नीरव मोदी पासपोर्ट रद्द होने के बावजूद लगातार अमेरिका, ब्रिटेन, हांगकांग और फ्रांस का दौरा कर रहा है। कई एजेंसियों की जांच का सामना कर रहे नीरव मोदी के खिलाफ पहला कदम उठाते हुए सीबीआई ने 15 फरवरी को इंटरपोल के जरिए ‘डिफ्यूजन’ नोटिस भेजा था। सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने बताया- “विदेश मंत्रालय की तरफ से पासपोर्ट रद्द किए जाने के बाद डिफ्यूजन नोटिस को इंटरपोल के सभी 190 सदस्य देशों के पास भेज दिया गया है।