world

नार्थ कोरिया फिर से टकराव की राह पर

उत्तर कोरिया की सनक है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रही है हाल ही में एक बार फिर उत्तर कोरिया द्वारा जापान सागर में  दो अज्ञात मिसाइल दागी गयी है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ द्वारा एक बयान में कहा गया कि नए मिसाइलों के परीक्षण के संदर्भ में हमारी सेना उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भवन “ब्लू हाउस” ने कहा कि वह उत्तर कोरिया के हथियारों के परीक्षण के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक बैठक आयोजित करेगा। गौरतलब है कि प्योंगयांग ने 23 अगस्त ,शुक्रवार को अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ पर निशाना साधने के बाद यह प्रक्षेपण किया गया है। अमेरिकी राजनयिक द्वारा कहा गया था कि उत्तर कोरिया के पूरी तरह परमाणु निरस्त्रीकरण करने तक अमेरिका उस पर अपने प्रतिबंधों को जारी रखेगा। अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेना के संयुक्त अभियान के खिलाफ उत्तर कोरिया ने हालिया सप्ताह में कम दूरी की कई मिसाइलें दागी हैं।

 गौरतलब है कि अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य युद्धाभ्यास के विरोध में उत्तर कोरिया द्वारा छह मिसाइल परीक्षण करने से टकराव बढ़ा चुका है। हाल ही में उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय  के प्रवक्ता द्वार कहा गया था कि, ‘अमेरिकी सैन्य कदम कोरियाई प्रायद्वीप में स्थायी और टिकाऊ शांति के लिए संवाद की गतिशीलता को कम कर रहे हैं और उत्तर कोरिया को भौतिक निरोध को मजबूत करने के लिए यथार्थवादी तरीका अपनाने को मजूबर करते हैं।’’
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया और अमेरिका के नेताओं के बीच जून में अचानक हुई मुलाकात के बाद से दोनों देशों के बीच कामकाजी स्तर की वार्ता बहाल करने की योजनाएं बाधित होती प्रतीत हो रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD