Country

अब भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी हुए बीमार

भाजपा में एक के बाद एक वरिष्ठ नेताओं के स्वास्थ्य को लेकर खबर आती रही है। पिछले एक साल से यह सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। फिलहाल पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है है । खबर यह है कि बीजेपी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी की तबीयत अचानक खराब हो गई है ।तबीयत बिगड़ने के चलते डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी को इलाज के लिए कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं ।

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से पहले ही भाजपा में गम का माहौल है । ऐसे में मुरली मनोहर का तबीयत का खराब होना बीजेपी के लिए अच्छी खबर नही है ।

डाक्टर मुरली मनोहर जोशी 85 साल के हैं । मुरली मनोहर जोशी किसी काम के चलते कानपुर गए हुए थे, जहां उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई ।

भाजपा के संस्थापक सदस्य और अध्यक्ष रह चुके डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी पार्टी के सबसे वरिष्ठ और कद्दावर नेता है । 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिया गया था । मुरली मनोहर जोशी भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में भी शामिल हैं । हालाकि डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी की तबीयत किस वजह से खराब हुई है इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD