Country

हाथरस मामले में एक और खुलासा ,एक आरोपी के स्कूल एसआर रजिस्टर में दो जन्म तिथि दर्ज

बहुचर्चित उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप मामले में कई  मोड़ आने के बाद अब एक नया खुलासा हुआ है। इस मामले  से जुड़े एक आरोपी  से कई कई बार पूछताछ हो चुकी है। जबकि शुरुआत में चर्चा थी कि सीबीआई पन्द्रह दिन के अंदर अपनी जांच पूरी कर लेगी, लेकिन जिस तरह से एक के बाद एक खुलासे  हो रहे हैं उससे सीबीआई की जांच बढ़ती जा रही है।

पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गैंगरेप और हत्या में जेल भेजा है। उनमें से एक आरोपी की उम्र 18 साल से कम बताई गई थी। लेकिन जब सीबीआई ने विद्यालय के हेड मास्टर को रिकार्ड सहित तलब किया तो आरोपी जिस स्कूल में पढ़ता था उसमें उसकी दो जन्म तिथि दर्ज है। कहा जा रहा  है कि आरोपी ने कक्षा तीन में स्कूल छोड़ दिया था। दो साल बाद उसने फिर से प्रवेश ले लिया,लेकिन जिस वक्त उसने स्कूल छोड़ा था। उस वक्त दर्ज जन्मतिथि के हिसाब से वह बीस साल दस माह का है और दोबारा उसने जिस जन्म तिथि से प्रवेश पाया था। उस हिसाब से वह 17 साल दस महीने का है। इसे लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कम्प मचा हुआ है। विद्यालय के एसआर  रजिस्टर को सीबीआई ने अपने कब्जे में ले लिया है।

सीबीआई को पन्द्रह दिन से अधिक का समय बीत चुका है। जिले में आने के बाद से सीबीआई दल लगातार जांच में जुटा है। कई-कई बार हर पहलू की जांच हो चुकी है। कई बार सीबीआई ने घटना स्थल को देखा है। इस मुकदमे से जुड़े एक एक व्यक्ति से कई कई बार पूछताछ हो चुकी है।इसके अलावा सीबीआई की एक टीम ने  चंदपा कोतवाली  इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह से काफी देर तक बातचीत की।

दरअसल  पिछले महीने 14 सितंबर  को उत्तर प्रदेश के चंदपा के गांव बूलगढ़ी में हुई वारदात के बाद 29 सितंबर  को गैंगरेप पीड़िता की दिल्ली के सफदरगंज में उपचार के दौरान मौत हो गई थी । उसके बाद देश में आमजन से लेकर देश की राजनीति में खूब हंगामा हुआ। सरकार ने एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी अपनी जांच पूरी कर चुकी है।गौरतलब है कि हाथरस में 19 साल की दलित युवती के साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया था।  करीब पंद्रह दिन तक संघर्ष करने के बाद दिल्ली में युवती की मौत हो गई थी।  इसके बाद पुलिस ने हाथरस पहुंचकर दिवंगत पीड़िता के परिवार की अनुपस्थिति में  खुद ही पीड़िता  के शव का अंतिम संस्कार कर  दिया, जबकि परिवार को अंतिम दर्शन तक  नहीं करने दिया।

You may also like

MERA DDDD DDD DD