Country

कश्मीर से हरियाणा शिफ्ट किए जा रहे हैं 370 के विरोधी

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से सुरक्षा के लिहाज से गिरफ्तार या हिरासत में लिए जा रहे लोगों को हरियाणा की जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। अभी तक करीब 400 लोगों को हरियाण की जेलों में शिफ्ट करने की तैयारी है। इनमें से कुछ लोग शिफ्ट किए जा चुके हैं और कुछ एक या दो दिन के भीतर शिफ्ट हो जाएंगे। जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंद कई हाई प्रोफाइल बंदियों को भी हरियाणा की जेलों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से इनकी शिफ्टिंग की गई है। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में ‘पब्लिक सेफ्टी एक्ट’ के तहत लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ऐसे कुछ लोग तो जम्मू कश्मीर की जेल में बंद हैं तो कुछ लोगों को दूसरे राज्यों की जेलों में भेजा गया है। हालांकि यह प्रक्रिया पहले से जारी है, लेकिन अब शिफ्ट होने वाले लोगों के लिए हरियाणा की जेलों में खास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक ने डीजीपी जेल के जरिये सभी जेल अधीक्षकों से स्थिति पर निगाह रखने को कहा है।

हरियाणा के झज्जर की जेल में 70, करनाल में 80, यमुनानगर में 50 और फरीदाबाद में 200 कैदियों को शिफ्ट किया जाना है। करनाल जेल में 61 लोग शिफ्ट भी किए जा चुके हैं। जेल मैन्युल में इन बंदियों के लिए ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि इन कैदियों से यहां की जेलों में पहले से बंद कैदियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। दूसरे बंदियों से भी इन्हें अलग रखा जाएगा। हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) नवदीप सिंह वर्क ,द्वारा कहा गया कि “जम्मू कश्मीर में पब्लिक सेफ्टी एक्ट बहुत पहले से क्रियान्वित है। इस एक्ट के तहत जिन लोगों को हिरासत में लिया जाता है, उन्हें दूसरी जेलों में शिफ्ट कर दिया जाता है। ऐसा पिछले दो तीन सालों से हो रहा है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद ही यह प्रक्रिया शुरू हुई है, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इन लोगों को हमारे यहां शिफ्ट करने की प्रक्रिया सामान्य है। समय-समय पर इन लोगों को रिलीज भी कर दिया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD