world

पाक मंत्री ने बताई भारत के साथ जंग की तारीख

जम्मू-कश्मीर के मसले पर बौखलाए पाकिस्तानी नेता लगातार बड़बोले बयान दे रहे हैं।पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान परमाणु युद्ध की धमकी देते रहे थे और अब इमरान के मंत्री शेख रशीद ने एक बार फिर युद्ध की भविष्यवाणी की है, इतना ही नहीं इस बार पाकिस्तानी मंत्री ने तो युद्ध की तारीख भी बता डाली  है।

एक वीडियो में  सामने आया है जिसमें पाकिस्तानी मंत्री शेख रशीद ने कहा कि मैं अक्टूबर-नवंबर में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध होता देख रहा हूं और आज यहां पर कौम को तैयार करने के लिए आया हूं। शेख रशीद ने कहा” कि पाकिस्तानी सेना के पास जो हथियार हैं, वो दिखाने के लिए नहीं बल्कि इस्तेमाल करने के लिए हैं। ”

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र के सामने बार-बार इस मसले को उठाएंगे, वह एक बार फिर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) का दौरा करेंगे, पाकिस्तान आखिरी दम तक कश्मीर के लिए लड़ता रहेगा।

शेख  रशीद पकिस्तान के वही मंत्री हैं, जिनपर हाल ही में लंदन में हमला हुआ था, और लोगों ने उनपर अंडे बरसाये थे। दरअसल लंदन जाने से पहले रशीद शेख ने भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध की बात की थी, उसके बाद जब वह लंदन पहुंचे तो लोगों ने उन्हें जमकर पीटा और उनपर अंडे फेंके थे। शेख रशीद लगातार इस तरह की बयानबाजी करते आए हैं। अभी दो दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि अगर भारत की ओर से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पर हमला किया जाता है, तो ये भारतीय उपमहाद्वीप का बड़ा युद्ध होगा और इससे पूरा नक्शा बदल जएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD