world

पाक अब प्रियंका से हुआ नाराज, यूनीसेफ ब्रांड एम्बेस्डरशीप से हटाने की कोशिश नाकाम

जम्मु-कश्मीर मुद्दे पर अपेक्षित विश्व समर्थन न जुटा पाने के चलते पाकिस्तान सरकार की बौखलाहट बढ़ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंªप भले ही कश्मीर पर अपने रूख को लेकर कभी पाकिस्तान तो कभी भारत की तरफ झुके नजर आ रहे हैं, अधिकांश राष्ट्रों ने अनुच्छेद 370 को हटाने के मुद्दे को भारत का आंतरिक मामला ही माना है। ऐसे में अब पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने बाॅलीवुड की सुपर स्टार रही प्रियंका चोपड़ा को अपने निशाने पर ले लिया है।

लंबे अर्से से हाॅलीवुड में काम कर रही प्रियंका चोपड़ा यूनीसेफ के शांति मिशन की गुडविल एम्बेस्डर भी हैं। पाकिस्तान सरकार ने यूनीसेफ से पत्र लिखकर प्रियंका को हटाने की मांग कर डाली है। दरअसल लाॅस एंजेन्लस (अमेरिका) में एक कार्यक्रम के दौरान मंच में बैठी प्रियंका चोपड़ा से पाकिस्तानी महिला आयशा मलिक ने प्रश्न पूछा ‘‘आप यूनीसेफ की ब्रांड एम्बेस्डर होते हुए भी पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध चाहती हैं’’ आयशा ने इससे पहले 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना द्वारा पाक में घुसकर आतंकी ठिकानों पर बम वर्षा के बाद प्रियंका के एक ट्वीट का जिक्र किया जिसमें पियंका ने कहा था ‘जय हिन्द-भारतीय सेना।’ प्रियंका इस पर पहले तो थोड़ा उत्तेजित नजर आईं लेकिन बाद में उन्होंने स्वयं के देशभक्त होने की बात कह मामले को शांत करने की कोशिश की। इस पूरी घटना का वीडियो खासा वायरल होने के बाद अब पाकिस्तान के मानवाधिकार मंत्री ने यूनीसेफ के कार्यकारी निदेशक को एक पत्र 20 अगस्त के दिन भेजा जिसमें उन्होंने तत्काल प्रियंका को ब्रांड एम्बेस्डर से हटाने की मांग की है। हालांकि पाकिस्तान सरकार का यह प्रयास भी बेकार चला गया है। यूनीसेफ ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके ब्रांड एम्बेस्डर जब यूनीसेफ की ओर से कोई बात कहते हैं तो वह यूनीसेफ के सिद्धांतों के अनुसार होनी चाहिए। निजी कार्यक्रमों में ऐसे ब्रांड एम्बेस्डर अपने विचार व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD