प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सार्क देशों के सामने कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए एक मज़बूत योजना बनाने का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “सार्क देश के नेता वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए कोरोना को लेकर बात कर सकते हैं ताकि इससे बचाव में मदद मिले। मोदी ने कहा था कि सार्क देश आपस में मिलकर दुनिया के सामने मिसाल पेश कर सकते हैं और विश्व को सेहतमंद बनाने में अपनी भूमिका अदा कर सकते हैं।”
I would like to propose that the leadership of SAARC nations chalk out a strong strategy to fight Coronavirus.
We could discuss, via video conferencing, ways to keep our citizens healthy.
Together, we can set an example to the world, and contribute to a healthier planet.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 13, 2020
प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट के बाद पाकिस्तान ने भी इस पर सकारात्मक रुख दिखाया। पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते बहुत ही खराब हैं लेकिन पीएम मोदी के इस प्रस्ताव पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सकारात्मक रुख दिखाया है। पीएम मोदी के इस प्रस्ताव का भूटान, नेपाल, श्रीलंका समेत कई देशों ने स्वागत किया।
पाकिस्तानी अखबारों ने पीएम मोदी के प्रस्ताव पर पाकिस्तान की सरकार की तरफ से इस प्रतिक्रिया को सकारात्मक रुख बताया जा रहा है। कहा गया है कि तनावपूर्ण रिश्ते में पहली बार दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के संवाद पर सहमति बनती दिख रही है।
The threat of #COVID-19 requires coordinated efforts at global and regional level. We have communicated that SAPM on Health will be available to participate in the video conference of #SAARC member countries on the issue.
— Ministry of Foreign Affairs – Pakistan (@ForeignOfficePk) March 13, 2020
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आइशा फ़ारूक़ी ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर सहयोग की ज़रूरत है। हमने पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री को सार्क देशों के नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करने को कहा है। इस पर वैश्विक और क्षेत्रीय सहयोग की ज़रूरत है।

