Country

पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

संयुक्त राष्ट्र (यूएन ) में कश्मीर मुद्दे पर मिली हार से बौखलाए पाकिस्तान ने एकबार फिर सीमा पर अपनी नापाक हरकत दिखाई है। पाकिस्तान यूएन में अपनी हार से बौखला उठा है और इसी बौखलाहट में पाकिस्तानी सेना ने आज  राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एकबार फिर सीजफायर उल्लंघन किया है।पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह भारत की अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी की है। भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। हालांकि इस गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। लांस नायक संदीप थापा इस गोलीबारी में शहीद हो गए हैं। वह देहरादून के रहने वाले थे।

कश्मीर में मोदी सरकार द्वारा अनुछेद  370 पर उठाए गए कदम से पाकिस्तान की बौखलाहट कम नहीं हो रही,पाकिस्तान इसके बाद से लगातार भारत को परेशान करने के लिए कोई न कोई  हरकत कर  रहा है।पिछले कई दिनों से पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन बढ़ा दिया है. 15 अगस्त के दिन भी जम्मू-कश्मीर के पूंछ में केजी सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. इसके अलावा उरी और राजौरी में भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन किया गया जिसमें तीन पाकिस्तानी जवान मारे गए. इससे पहले भी वह सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है।इसके द्वारा संभवत: पाकिस्तान दुनिया का ध्यान कश्मीर की तरफ आकर्ष‍ित करना चाहता है. संयुक्त राष्ट्र में मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान विक्टिम कार्ड खेलना चाहता है और कोशिश कर रहा है कि कम से कम सीमा पर हलचल से ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्ष‍ित किया जा सके। गौरतलब है कि मोदी सरकार के जम्मू-कश्मीर पर फैसले के बाद पाकिस्तान बेचैन है, जम्मू-कश्मीर को मिला विशेष दर्जा हटाने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से लेकर आर्मी चीफ और तमाम नेता अब युद्ध की बात कर रहे हैं. कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तान हर तरह से भारत पर दबाव बनाने कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल में कहा कि यदि भारत के साथ युद्ध होता है तो हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं. इसी के चलते पाकिस्तान ने अपनी पूर्वी सीमा पर फौज बढ़ा दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD