राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि बीजेपी की वरिष्ठ नेता पंकजा मुंडे को बार-बार दरकिनार किया जा रहा है। इस बीच महाराष्ट्र पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) ने पंकजा मुंडे को मुख्यमंत्री पद का खुला ऑफर दिया है तो एनसीपी प्रवक्ता अमोल मिटकरी ने बड़ा बयान दिया है कि पंकजा मुंडे जल्द ही एनसीपी में शामिल होंगी। अब तक के घटनाक्रम पर गौर करें तो पंकजा मुंडे को काफी हद तक बीजेपी द्वारा लगातार अपमान का शिकार होना पड़ा है। इसलिए हमें विश्वास है, पंकजा मुंडे एनसीपी में शामिल हो सकती हैं। जिसका आने वाले चुनावों में भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

You may also like