world

रुस में विपक्षी नेता नवलनी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरी जनता

रुस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कटु आलोचक और विपक्ष के सबसे बड़े नेता एलेक्सेई नवलनी को मॉस्को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए जाने के विरोध में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। नवलनी पिछले कई महीनों से जर्मन की राजधानी बर्लिन में अपना इलाज करवा रहे थे। नवलनी को पिछली गर्मियों में अंडरवियर के जरिये जहर दिया गया था। जिसके कारण वो काफी बीमार हो गए थे, और अपना इलाज बर्लिन में काफी महीनों से करवा रहे थे। बर्लिन से आ रहे नवलनी का विमान पहले मॉस्को एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन अंतिम वक्त पर अधिकारियों ने उसे मास्को के ही एक अन्य एयरपोर्ट पर उतारने के आदेश दिए थे। यहां से नवलनी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

शनिवार 23 जनवरी को अमेरिका ने रूस के शहरों में प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों के खिलाफ कठोर रणनीति के उपयोग की कड़ी निंदा की और उन लोगों की रिहाई के लिए कहा जिन्हें गिरफ्तार किया गया था। मॉस्को में पुलिस के साथ हुई झड़पों में 3500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को देश भर में विरोध प्रदर्शनों के कारण हिरासत में लिया गया हैं। जिसमें कई घायल हो गए। पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने एक अमेरिकी दूतावास को इसके लिए चेताया, रविवार 24 जनवरी को एक राज्य टीवी चैनल को बताया कि वाशिंगटन रूसी घरेलू मामलों में पूर्ण हस्तक्षेप था।

व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन से बात करने के लिए तैयार है। यह वह वार्ता होगी जहां निसंदेह मतभेदों को काफी हद तक बताना होगा। अगर वर्तमान अमेरिकी प्रशासन इस तरह के दृष्टिकोण के लिए तैयार है, तो मुझे कोई संदेह नहीं है कि हमारे राष्ट्रपति इस तरह से जवाब देंगे।

वर्ष 2014 में ‘बाईयस रोसे केस’ अचानक सुर्खियों में आया था। पूरा मामला एक बड़ी रकम के गबन करने का था। दरअसल एलेक्सेई और उनके भाई ओलेग ने दो रूसी फर्म के साथ 2008 और 2012 में 500000 डालर का व्यापार किया था। दोनों फर्में में से एक का संबंध कॉस्मैटिक कंपनी ‘बाईयस रोसे’ से है। जब गबन के आरोपों की की जांच की गई तो एलेक्सी और उसके भाई पर राशि के कुछ हिस्सें को गबन करने की पुष्टि हुई। जिसके बाद दोनों भाइयों को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गई थी। अपर्याप्त साक्ष्य न होने से एलेक्सी की सजा निलंबित कर दी गई थी। माना जा रहा है कि नवलनी को कथित तौर पर एक निलंबित जेल की सजा की शर्तों के उल्लंघन के मामले में साढ़े तीन सालों की जेल हो सकती है। इस कदम के बाद रूस मे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ आलोचना की लहर उठने की संभावना है। यह मामला दुनिया के दूसरे देशों का भी ध्यान खींचने वाला है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD