उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश का प्रहार रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं बिहार में अब तक बाढ़ से लगभग 29 लोगों की मौत हो चुकी है और कई हज़ार लोग इससे प्रभावित है।
इन सबके बीच एक मॉडल अदिति सिंह ने अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसको लेकर सभी लोग इसकी आलोचना कर रहे है। बाढ़ के इस भयानक आपदा में मॉडल अदिति सिंह भरे हुए पानी का लुफ्त उठाती दिख रही हैं। लोगों का कहना है कि इस मॉडल को एक बार भी खयाल नहीं आया इससे कितने लोग की मौत और हज़ारो लोग इससे बेघर हो चुके है। साथ ही फोटोग्राफर सौरभ अनुराज ने इन तस्वीरों को फ़ेसबुक पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- “आपदा में जलपरी”।लोग इसे असंवेदनशील बता रहे हैं। ऐसे गंभीर समस्याओं में दूसरे राज्यों में जब बाढ़ आती है तो मदद के लिए देशभर से लोग आगे आ जाते हैं। लेकिन इस मॉडल को अपने फैंसी फोटोशूट की पड़ी हैं।
एक ओर गर्दन तक पानी में डूबे रोते हुए एक रिक्शावाले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो दूसरी तरफ जलमग्न पटना की सड़कों पर यह फैंसी फ़ोटोशूट करवा रही मॉडल चर्चा में बनी हुई है।
फोटो में दिख रही मॉडल अदिति सिंह का कहना यह हैं कि इस फ़ोटोशूट का मकसद बाढ़ जैसी स्थिति में लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं था। वो कहती हैं कि सोशल मीडिया पर लोग इसे ग़लत तरीके से देख रहे हैं।अदिति सिंह पटना की फर्स्ट ईयर की स्टूडेंड हैं और फ़ैशन डिज़ाइनिंग का कोर्स कर रही हैं।

