देश में करीब तीन माह बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। लेकिन इससे पहले नेताओं का दल बदल शुरू हो गया है। इस बीच राजस्थान कांग्रेस के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भाजपा में लैंड कर सकते हैं। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि सचिन पायलट भाजपा में जाएंगे या नहीं? का जवाब वे खुद ही दे सकते हैं, लेकिन हाल ही में जिस प्रकार उन्होंने पीएम मोदी के फैसले की जमकर तारीफ की है। गौरतलब है कि चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव और एम.एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न दिएजाने का स्वागत करते हुए सचिन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि ‘पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पी.वी. नरसिम्हा राव को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना राष्ट्र के लिए गौरव की बात है। नरसिम्हा राव जी की आर्थिक नीतियों एवं दूरदर्शिता ने देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती, दिशा एवं गति प्रदान की। साथ ही, किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानों के अधिकार की आवाज को बुलंद करते हुए उनके सशक्त व सुनहरे भविष्य के लिए किए गए अभूतपूर्व कार्य अद्वितीय हैं, अविस्मरणीय हैं। हरित क्रांति के जनक एवं महान कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी को भी ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना, स्वागत योग्य है।’ पायलट के इस ट्वीट के बाद कहा जा रहा है कि वे जल्द ही कांग्रेस का हाथ छोड़ सकते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी और फिर अशोक चव्हाण के जैसे कांग्रेस का हाथ छोड़ चुके हैं।
भाजपा में लैंड कर सकते हैं पायलट
