Country

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया |  उन्होंने कहा भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है, आतंकवाद का निर्यात करने वालों का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना है. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के कई प्रावधान हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के सरकार के कदम की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘हम समस्यों को न टालते हैं, न पालते हैं और अब समस्याओं को टालने और पालने का समय नहीं है.’ सरकार बनने के 70 दिनों भीतर संसद के दोनों सदनों ने अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने का निर्णय का अनुमोदन किया.


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन को लेकर हर सरकार ने कुछ न कुछ प्रयास किया, लेकिन इच्छा के अनुरूप परिणाम नहीं मिले हैं.‘‘ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सपनों को पंख लगें, यह हम सबकी जिम्मेदारी है. जो लोग अनुच्छेद 370 की वकालत कर रहे हैं उनसे देश पूछ रहा है कि अगर यह इतना महत्वपूर्ण था तो इसे आप लोगों ने स्थायी क्यों नहीं किया, अस्थायी क्यों बनाए रखा?
प्रधानमंत्री मोदी ने देश में आबादी नियंत्रण के लिये छोटे परिवार पर जोर दिया और कहा कि आबादी समृद्ध हो, शिक्षित हो तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने कहा कि जीएसटी ने ‘एक देश, एक कर‘ के सपने को सच किया, भारत ने ऊर्जा के क्षेत्र में एक देश, एक ग्रिड की उपलब्धि भी हासिल की है. मोदी ने कहा कि अब चर्चा एक देश एक चुनाव को लेकर है, यह देश को महान बनाने के लिए अनिवार्य है.
मोदी ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया गया और आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने के लिए आतंकवाद विरोधी कानून में संशोधन संशोधन  गया।

 

आज के संबोधन के मुख्य बिंदु

 

पीएम बोले- 10 हफ्ते के अंदर अनुच्छेद 370, 35 ए का हटना पटेल के सपनों को पूरा करने में अहम कदम

पीएम मोदी का एलान- तीनों सेना के प्रमुखों पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की होगी नियुक्ति

पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना- 370 भाग्य बदलने वाला था तो इसे स्थाई क्यों नहीं किया

पीएम की अपील- प्लास्टिक मुक्त भारत का करें निर्माण

 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like