Country

हरियाणा में राजनीतिक माहौल गर्माया ,फुल इलेक्शन मोड में खट्टर और हुड्डा

बीजेपी हरियाणा में पुरे एक्शन में नज़र आ रही है हाल में ही अमित शाह द्वारा जींद में रैली कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के बाद अब हरियाणा में नजदीक आते विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक साथ चुनावी समर में कूदने का ऐलान करेंगे। सीएम मनोहर लाल ने इसके लिए मां काली के भक्तों के लिए मशहूर धरती कालका को चुना है तो हरियाणा की राजनीति में जाटलैंड के गढ़ रोहतक को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा चुनावी उद्घोष के लिए चुना गया है।

18 अगस्त को मनोहर लाल कालका से हुंकार भरेंगे और पूर्व सीएम हुड्डा रोहतक से गरजेंगे। मुख्यमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है। तो वही कालका से विधायक लतिका शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र में इस कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाने में जुट गई हैं। जन आशीर्वाद यात्रा के नाम से शुरू होने वाली इस रैली को लेकर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने भी क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ पूरे रूट का निरीक्षण किया और इस दौरान की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दूसरी तरफ, जाटलैंड में होने वाली हुड्डा की रैली हरियाण के लेागों के लिए इसलिए जरूरी है क्योंकि उन्होंने अपने भविष्य का फैसला कार्यकर्ताओं पर छोड़ दिया है। कार्यकर्ता यहां जिस बात पर हुंकार भरेंगे, हुडडा आगे की रणनीति उस आधार पर तय करेंगे। हुडडा समर्थक विधायकों का हुडडा पर दबाव है कि पिछले कुछ सालों में हरियाणा में संगठन बिल्कुल कमजोर हो गया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने संगठन न होने की कीमत को चुकाया है। अब विधानसभा में इसकी पुनरावृत्ति नहीं होने देंगे। पंद्रह अगस्त के दिन कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद पार्टी की तदर्थ अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने भूपेंद्र हुड्डा संग बातचीत की। इस बातचीत के बाद माना जा रहा है की 18 अगस्त की प्रस्तावित हुड्डा रैली के पहले ही कांग्रेस नेतृत्व हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष को हटा भूपेंद्र हुड्डा की नाराज़गी को दूर कर सकता है। रैली होने में अब मात्र एक दिन का समय शेष है ,ऐसे में यदि कांग्रेस आलाकमान प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की बाबत कोई फैसला नहीं लेता तो बहुत संभव है कि हुड्डा इस रैली में कांग्रेस से अलग हो नए मोर्चे की घोषणा कर दें।

कालका से विधायक लतिका शर्मा ने बताया कि उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री के यहां के कार्यक्रम बढ़िया ढंग से आयोजित किए हैं। इस बार भी जनआशीर्वाद यात्रा में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। केंद्रीय रैलियों का समन्वय करने वाली टीम भी दिल्ली से आ चुकी है। आयोजन को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यक्रर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यमुनानगर में 18 अगस्त शाम को होने वाली जनसभा के प्रमुख घनश्याम दास अरोड़ा, 19 अगस्त की शाम अंबाला सिटी में होने वाली जनसभा के लिए विधायक असीम गोयल, 20 अगस्त की शाम को कुरुक्षेत्र में विधायक सुभाष सुधा, 22 अगस्त की शाम को पानीपत शहर में विधायक रोहिता रेवड़ी, 23 अगस्त को सोनीपत में शाम को होने वाली जनसभा के लिए मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन होंगे।

25 अगस्त की शाम को बहादुरगढ़ में विधायक नरेश कौशिक, 27 अगस्त की शाम को गुरुग्राम में विधायक उमेश अग्रवाल, 28 अगस्त की शाम को पलवल में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला, 29 अगस्त को सोहना में शाम को विधायक तेजपाल तंवर एवं 31 अगस्त को नारनौल में शाम को विधायक ओमप्रकाश जनसभा प्रमुख बनाए गए हैं। इसी प्रकार 1 सितंबर को भिवानी में शाम को विधायक घनश्याम सर्राफ, 2 सिंतबर को हिसार में शाम को विधायक डॉ. कमल गुप्ता, 4 सिंतबर को जींद में शाम को विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, 5 सिंतबर को फतेहाबाद में शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुल्लां व 6 सितंबर को सिरसा में शाम को जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह जनसभा का संयोजन करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD