Country

उभ्भा गांव के पीड़ितों से मिलीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उभ्भा गांव पहुंच कर पीड़िता परिवार से मिली। प्रियंका गांधी ने गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से जमीन पर बैठकर बात की। पिछले महीने उभ्भा गांव में जमीन के लिए 10 गोंड आदिवासियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

प्रियंका गांधी सुबह 10 बजे वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचीं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गौरतलब है कि सोनभद्र जिले के घोरावल इलाके में 17 जुलाई को जमीन के एक टुकड़े को लेकर हुए संघर्ष में 10 गोंड आदिवासियों की हत्या कर दी गई थी। 18 घायल हो गए थे।

सोनभद्र गोलीकांड में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने 19 जुलाई को पहुंचीं प्रियंका गांधी को राज्य प्रशासन ने बीच रास्ते में ही रोक लिया था और बाद में हिरासत में ले लिया था। गोलीकांड के बाद तनाव को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी थी। प्रियंका को वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे पहले प्रियंका ने वाराणसी के अस्पताल में, गोलीकांड में घायल से मुलाकात की थी। उम्भा जाते हुए प्रियंका को मिर्जापुर में रोककर हिरासत में ले लिया गया था। प्रियंका सोनभद्र जाने से रोके जाने के बाद बीच सड़क पर ही बैठ गई थीं। धरने पर बैठीं प्रियंका को चुनार अतिथिगृह ले जाया गया था। 20 जुलाई को आदिवासी समुदाय के सदस्यों ने प्रियंका से मुलाकात की थी। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद देने का वादा किया था। यहां पर बाद में पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल की ओर से दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD