Country

मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली जमानत 

लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी इस महीने अलग-अलग अदालतों में सुनवाई के लिए पेश होते दिखाई देंगे। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस के खिलाफ जो बयान दिए थे उन्हीं का बचाव करने के लिए उनकी एक के बाद एक अदालत में पेशी होनी है।
इस महीने उन्हें पांच मामलों में अलग-अलग अदालतों में पेश होना है। चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा था। इन्हीं बयानों को लेकर उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं।

मुंबई में आज येचुरी के साथ होंगे पेश

राहुल गांधी और सीपीएम नेता सीताराम येचुरी को आज मुंबई की एक अदालत में पेश हए । सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को भाजपा और आसएसएस से जोड़ने वाला बयान देने के कारण उनपर एक आरएसएस कार्यकर्ता ने मानहानि का मामला दर्ज करवाया था । जिस पर मुंबई कोर्ट ने उन्हें 15 हजार के मुचकुले पर जमानत दे दी है। कोर्ट में राहुल ने कहा में दोषी नहीं हूं।

पटना में छह जुलाई को होगी पेशी

राहुल गांधी को शनिवार को पटना उच्च न्यायालय में पेश होना है। बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया है। एक रैली के दौरान राहुल ने कहा था कि सभी चोरों का नाम मोदी होता है। इसी बयान को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था ।

गुजरात की विभिन्न अदालतों में होगी पेशी

गृहमंत्री अमित शाह को ‘हत्या आरोपी अध्यक्ष’ वाला बयान देने के कारण उनके खिलाफ अहमदाबाद की एक अदालत में नौ जुलाई को पेशी होनी है। चौथी सुनवाई 12 जुलाई को गुजरात की एक अदालत में आपराधिक मानहानि मामले को लेकर होनी है। यह मामला अहमदाबाद जिले के को-ऑपरेरिटव बैंक अध्यक्ष ने उनके खिलाफ दर्ज कराया है। पांचवी सुनवाई सूरत की एक अदालत में होगी। यहां राहुल के ‘सारे मोदी चोर हैं’ वाले बयान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था ।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD