Country

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर तंज, भारत मोदी मेड डिजास्टर्स के बीच फंसा हुआ  

भारत में कोरोना महामारी के कारण देश की अर्थव्यवस्था बिल्कुल निचले स्तर पर पहुंच गई है। जिसको लेकर कांग्रेस समेत देश की अन्य पार्टियां बीजेपी सरकार को घेर रही हैं। इस समय भारत की अर्थव्यवस्था -23.9 प्रतिशत पर आ चुकी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था और एक बार फिर चीन की घुसपैठ सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत मोदी मेड डिजास्टर्स के बीच फंसा हुआ है। इसके लिए राहुल गांधी ने 6 मुद्दे बताए।

1. जीडीपी में -23.9 प्रतिशत की ऐतिहासिक गिरावट
2.45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी
3 1 करोड़ लोगों की नौकरियां गई
4. केंद्र सरकार, राज्यों को उनका बकाया जीएसटी पेमेंट नहीं कर रही
5. कोरोना के हर रोज सबसे ज्यादा केस और मौतें
6. सीमाओं पर बाहरी घुसपैठ

हाल ही में वायनाड सांसद ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि “भारतीय अर्थव्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है। असत्याग्रही इसका दोष ईश्वर को दे रहे हैं। नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन इन-फॉर्मल इकोनॉमी पर हमले के 3 बड़े  उदारण बताए थे”।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने राहुल को जवाब देते हुए कहा था कि जी-23 का अर्थ कांग्रेस के उन 23 नेताओं से हैं जिन्होंने पार्टी में उलटफेर करने की जररूरत बताते हुए चिट्ठी लिखी थी।

You may also like

MERA DDDD DDD DD